Monday, November 2, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Acid Attack on Train विंध्याचल एक्सप्रेस में लड़की ने लड़के पर फेंकी तेजाब, चेहरा झुलसा, गंजबासौदा का मामला

Acid Attack on Train मध्यप्रदेश में चलती विंध्याचल एक्सप्रेस में एक दिल दहलाने वाली वारदात हुई एक युवती ने युवक पर तेजाब फेंक दी।

राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल एक युवती ने चलती ट्रेन में लड़के पर तेजाब फेंक दिया। इस घटना युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, तेजाब फेंकने के बाद ट्रेन के कोच में आग लग गई। फिलहाल मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Acid Attack on Boy  मिली जानकारी के अनुसार मामला गंजबासौदा रेलवे स्टेशन की है, जहां गंजबासौदा से दमोह जाने वाली विंध्याचल एक्सप्रेस में एक युवती ने चलती ट्रेन में एक लड़के पर तेजाब फेंक दिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक का नाम सचिन साहू है और वह गंजबसौदा का ही रहने वाला है। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि आरोपी युवती ने तेजबा क्यों फेंका है।

घटना के समय ट्रैन गंजबासौदा के आउटर पर पहुंची थी इसी दौरान ट्रैन के D-4 कोच में सवार लड़की ने उसी कोच में बैठे लड़के पर तेजाब फेंक दिया, तेज़ाब युवक के चेहरे और शरीर के अन्य अंगों पर पड़ा, जिससे युवक बुरी तरह झुलस गया, घटना के बाद कोच में आग लग गई जिसे कोच में मौजूद लोगों ने बुझाया, घटना से सनसनी फैल गई और इसी बीच लड़की कोच से उतरकर फरार हो गई।

news updating..

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp