Monday, November 2, 2026
Latest:
Corona newsHOME

Covid Test compulsory? कोविड टेस्ट अनिवार्य मामले में ICMR ने दी बड़ी राहत

Covid Test Compulsory? देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने सभी की चिंता बढ़ा दी है. इस बीच कोरोना टेस्टिंग को लेकर केंद्र सरकार ने राहत भरी खबर दी है. आईसीएमआर ने कोरोना टेस्ट को लेकर एक बड़ा बयान जारी किया है. आईसीएमआर ने कहा है कि हर किसी को कोरोना मरीज के संपर्क में आने के बाद कोविड टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है.

ज्यादा जोखिम वालों के लिए ही टेस्ट जरूरी

ज्यादा जोखिम वाले लोगों को ही कोरोना टेस्ट कराना जरूरी है. ज्यादा जोखिम का मतलब उन लोगों से है जिनकी उम्र ज्यादा है, या फिर वे किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हों.

ICMR की नई गाइडलाइन

आईसीएमआर ने कहा है कि सिर्फ बुजुर्ग या पहले से किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हाई रिस्क वाले लोग ही कोरोना मरीज के संपर्क में आने के बाद टेस्ट कराएं.

बीते 24 घंटे में सामने आए 1,79,723 नए केस

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. आज सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1 लाख 79 हजार 723 नए मामले सामने आए हैं. एक दिन पहले की तुलना में इसमें 12.6 फीसदी की बढ़ोतरी है. आज आए आंकड़ो के बाद देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 7 लाख 23 हजार 619 हो गई है.

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले

देश में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है. राज्य में आज सोमवार को 44,388 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं. वहीं पश्चिम बंगाल दूसरे नंबर पर है, जहां 24,287 नए केस सामने आए हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखेत हुए लोगों को आज से कोरोना टीके की बूस्टर डोज लगाना शुरू की गई है.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp