Monday, November 2, 2026
Latest:
Corona newsHOMEराष्ट्रीय

COVID Third Wave Peak अगले 10 दिन बहुत कठिन, पीक पर पहुंच जाएगा कोरोना

COVID Third Wave Peak: देश में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है और रोज रिकॉर्ड संख्या में केस आ रहे हैं। हर तरफ चिंता के साथ ही यह सवाल भी है कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर कब खत्म होगी? जानकार बताने लगे हैं कि कोरोना की तीसरी लहर कब अपने चरम पर होगी। आईआईटी कानपुर ने इस बारे में अनुमान जारी किया है। कहा गया है कि देश में अगले 10 दिन बहुत भारी पड़ने वाले हैं। इसी दौरान कोरोना की तीसरी लहर अपने पीक पर पहुंचेगी। सबसे ज्यादा खतरा दिल्ली और मुंबई में है। पीक के दौरान देश में 4 से 8 लाख केस रोज आ सकते हैं। फरवरी में ऐसे ही हालात बने रहेंगे और फिर मार्च में केस घटना शुरू हो जाएंगे।

IIT कानपुर के वैज्ञानिक मनिंद्र अग्रवाल के अनुसार, भारत में COVID-19 की तीसरी लहर का चरम जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत में आ सकता है मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में इस महीने के मध्य तक बहुत जल्दी चरम पर पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा, फिलहाल भारत के लिए भविष्यवाणी करना अधिक कठिन है क्योंकि इसका कोई सटीक मॉडल उपलब्ध नहीं है, लेकिन मुंबई और दिल्ली को लेकर अनुमान है कि जनवरी के अंत में यहां पीक होगा। तब इन दोनों महानगरों में 30 हजार से 60 हजार केस आएंगे।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp