Monday, November 2, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHराष्ट्रीय

Weather Today: बारिश ने दिल्ली में तोड़ा 22 साल का रिकॉर्ड, जनवरी में मानसून जैसी बरसात,

Weather Today देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर समेत उत्तर भारत मध्यप्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में लगातार आज भी रूक-रूक कर बारिश हो रही है। हालांकि कई जगह धूप भी खिली है। जनवरी के महीने में मानसून के मौसम जैसी बारिश हो रही है।

इधर MP में कई वेदर सिस्टमों के एक्टिव होने से मध्य प्रदेश (MP Weather Update Today) में एक बार फिर बारिश का दौर शुरु हो गया है। पिछले 24 घंटे में एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश देखने को मिली है। एमपी मौसम विभाग ने  सभी संभागों में गरज चमक के साथ बारिश (Rain) की संभावना जताई है। वही 12 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने के साथ ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट और 20 से ज्यादा जिलों में बिजली गिरने और चमकने के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।इसके अलावा 11 जिलों में मध्यम कोहरे की संभावना है।

अगले कुछ घंटों में उत्तरी दिल्ली में तेज बारिश

दिल्ली में मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में उत्तरी दिल्ली (नरेला, अलीपुर), पश्चिम-दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, रोहतक के अलग-अलग स्थानों पर हल्की तीव्रता वाली बारिश होगी।

साल की पहली बारिश ने बीते 22 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

वहीं, दिल्ली में साल की पहली बारिश ने बीते 22 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। शनिवार को एक दिन में सर्वाधिक 46.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे पहले 7 जनवरी 1999 को एक दिन में 46 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

शनिवार को पालम मौसम केंद्र पर 47.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पालम केंद्र पर 27 साल बाद दूसरा मौका है जब इतनी बारिश हुई है। इससे पहले वर्ष 1995 में इस केंद्र पर 52.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। वहीं, 26 जनवरी 1962 को 45.5 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो एक दिन में इतनी बारिश का ऑल टाइम रिकॉर्ड है। वहीं, आया नगर मौसम केंद्र पर सबसे अधिक 49 मिमी बारिश, और रिज में 48 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार रात से झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ जो आज भी जारी है। शनिवार को बारिश के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक लुढ़ककर 16.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री अधिक 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

मौसम विभाग ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि जम्मू-कश्मीर की तरफ एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके कारण 7-8 जनवरी को बारिश होगी। विभाग ने रविवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। 11 जनवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट होनी शुरु होगी।

अधिकतम व न्यूनतम तापमान लगभग बराबर
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से शनिवार को अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान लगभग बराबर दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान जहां 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, वहीं न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार एक बीते 24 घंटे में सफदरजंग, पालम, लोदी रोड के न्यूनतम व अधिकतम तापमान में महज 1.2 का अंतर रहा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं दिखा।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp