Tuesday, November 3, 2026
Latest:
बॉलीवुड

Poonam Pandey: सैम बॉम्बे से अलग हुई पूनम पांडे, अब इस एक्टर पर आया दिल! बताया अपना फ्यूचर वेडिंग प्लान

Poonam Pandey मॉडल पूनम पांडे (Poonam Pandey) अपने पति सैम बॉम्बे (Sam Bombay) से अलग हो गई है। फिलहाल सिंगल जिंदगी बीता रही हैं। पूनम और सैम के विवाहिक जीवन में कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा था। जिसकी वजह से दोनों ने अपने रास्ते अलग कर दिए। पांडे ने बताया कि वह अगले कुछ सालों तक किसी को डेट नहीं करना चाहती हैं। हालांकि उन्होंने बताया कि किस तरह का दूल्हा चाहिए।

मैं अभी रिलेशनशिप में हूं

दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू में पूनम पांडे ने बताया कि वो धीरे-धीरे उभर रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं पहले की तरह सेक्सी दिखने की कोशिश कर रही हूं। जब पांडे से पूछा गया कि क्या आप सिंगल है। इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘मैं अभी रिलेशनशिप में हूं। वह भी खुद के साथ। इसमें बहुत मजा आता है।’ यह जिंदगी बहुत अच्छी है। अगले 5 साल तक मैं सिंगल ही रहूंगी।

 

कटरीना कैफ इंस्पिरेशन

इंटरव्यू में जब पूनम पांडे से पूछा गया कि शादी में सबकुछ ठीक चल रहा था। फिर अचानक से खत्म कैसे हो गया। इस सवाल का उन्होंने जवाब नहीं दिया। बताया कि वह थेरेपिस्ट के पास जा रही हैं। वह धीरे-धीरे नॉर्मल हो रही हैं। इस समस अपने काम पर फोकस हैं। वहीं पूनम ने कटरीना कैफ को अपना इंस्पिरेशन भी बताया। उन्होंने कहा, ‘कटरीना से लोग बहुत प्यार करते हैं।’ उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। अगर मुझे विक्की कौशल जैसा कोई मिला, तो मैं शादी करना चाहती हूं।

सैम बॉम्बे ने की थी मारपीट

बता दें पूनम पांडे कुछ समय से अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। उन्होंने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी की थी। जिसके बाद उन्होंने सैम पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। सैम पर पूनम के साथ मारपीट का आरोप है। जिस कारण पांडे को अस्पताल में एडमिट होना पड़ा था। फिलहाल सैम बॉम्बे जमानत पर जेल से बाहर हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp