Wednesday, November 4, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHSatana

Accident: सतना में हादसा उमरिया सेंट्रल एकेडमी स्कूल के दो शिक्षकों की मौत

Accident  सतना के समीप एक सड़क हादसे में उमरिया जिले के दो युवकों की मौत हो गई है। यह दोनों युवक सेंट्रल एकेडमी स्कूल में कार्यरत थे। घटना में कई अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आ रही है। यह हादसा आधी रात के बाद हुआ है।  बताया गया है कि कार बहुत तेज गति से जा रही थी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।

दुर्घटनाग्रस्त कार में सेंटर ऐकडमी उमरिया स्कूल मे पदस्थ शिक्षक राहुल पांडेय, प्रदीप तिवारी, दीपक गौतम, एवं डीबी पटेल सवार थे। यह सभी लोग किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे। सतना से लौटते समय सतना से 10 किलोमीटर पहले कार दुर्घटना का शिकार हो गई जिससे यह सभी दुर्घटना का शिकार हो गए। इस घटना में बाकी के लोगों गंभीर चोट आई है और वह भी जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रहे हैं।

आधी रात के बाद हुए भीषण सड़क हादसे में राहुल पांडेय एवं प्रदीप तिवारी का मौके पर ही मौत हो गई है। घायल दीपक गौतम को जबलपुर रेफर किया गया है। वह भी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। बताया गया कि घटना के बाद काफी देर तक घायलों को किसी तरह की कोई मदद नहीं मिल पाई जिसके कारण की हालत बिगड़ गई। सभी घायल तेज ठंड में पड़े रहे। बाद में जब उन्हें मदद मिली तो अस्पताल पहुंचाया गया।