Monday, November 2, 2026
Latest:
MADHYAPRADESH

MP में 14 से 28 जनवरी तक आनंद उत्सव आयोजित किया जाएगा

MP की शिवराज सरकार अगले साल नर्मदा जयंती और महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रही है। नर्मदा के प्रसिद्ध तटों और प्रदेश के सभी बड़े शिवालयों में भव्य आयोजन होंगे। इसलिए महाशिवरात्रि से पहले महाकाल ज्योतिर्लिंग परिसर उज्जैन में चल रहे सात सौ करोड़ रुपये के विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा।

यह बात गुरुवार को मंत्रिपरिषद की बैठक के पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही। मंत्रियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 14 से 28 जनवरी 2022 तक आनंद उत्सव आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वाराणसी में विभिन्न् राज्यों के नवाचारों पर हुए प्रस्तुतीकरण में मध्य प्रदेश की ओर से आनंद विभाग पर केंद्रित प्रस्तुति दी गई। इसे कई राज्यों ने सराहा है। वे आनंद विभाग की गतिविधियों का अनुसरण करने के इच्छुक हैं।

आनंद विभाग की गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आनंद विभाग की गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा। इसमें अल्पविराम, आनंद घर, आनंद कैलेंडर और आनंद शिविर आदि गतिविधियां संचालित होंगी। बता दें कि प्रदेश में वर्तमान में 170 स्थानों पर आनंद घर संचालित हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp