Tuesday, November 3, 2026
Latest:
KATNIMADHYAPRADESH

बायपास सहित प्रमुख मार्गों की स्वीकृति हेतु MLA संजय पाठक ने की CM शिवराज से चर्चा, सौंपा पत्र

MLA संजय सत्येन्द्र पाठक ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर बगैया, नदावन, खितौली, विजयराघवगढ़, कैमोर, बरही के बायपास सहित प्रमुख मार्गों की स्वीकृति एवं निर्माण हेतु पत्र सौपा।

विजयराघवगढ़ विधानसभा के सतत विकास के प्रयत्नशील रहने वाले विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने आज भोपाल में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से भेंट कर विधानसभा क्षेत्र विजयराघवगढ़ की प्रमुख मांग पिपरिया-बगैहा से नदावन-खितौली मार्ग, कटनी बरही मार्ग में मझगवां से बरही, बरही रोड से कांटी होते विजयराघवगढ़ मार्ग, बरही बायपास मार्ग,विजयराघवगढ़ कैमोर बायपास मार्ग को अतिशीघ्र निर्मित कराने के साथ क्षेत्रहितैषी महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की स्वीकृति हेतु अनुरोध किया।

विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक द्वारा क्षेत्र के विकास की योजनाओं के लिए विधानसभा में भी आवाज उठाते रहें है विजयराघवगढ़ विधानसभा में लगातार प्रयासों के द्वारा सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ ही जनता की सुरक्षा और उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने की दिशा में काम हुए हैं। विकास की यह प्रक्रिया निरंतर जारी है।

इसी तरह संजय पाठक जी के प्रयासों से विजयराघवगढ़ विधानसभा में गाँव-गाँव पेयजलापूर्ति एवं सिंचाई के महानदी के बाणसागर परियोजना के बैक वाटर,उमराड नदी ,नर्मदा नहर के माध्यम से उपलब्ध होने वाले जल को समबेल वॉटर ओवरहैड टैंक बनाकर पाइप लाइनों के माध्यम से घर-घर, खेत-खेत तक पहुंचाने की योजना बनाकर लागू करवाने पर प्रयास हो रहें है आज विधानसभा के दोनों नगर परिषद व 65 गावों में इस तरह की योजनाओं से नलजल आपूर्ति प्रारंभ करने के काम प्रारंभ है जबकि बरही नगर परिषद क्षेत्र में योजना पूर्ण हो चुकी है ।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp