Tuesday, November 3, 2026
Latest:
Corona newsHOMEMADHYAPRADESH

Corona in Katni कटनी फिर दहशत में SBI का केरल से आया कर्मचारी निकला पॉजिटिव

Corona in Katni कटनी जिले में कोरोना का एक केस आने के बाद पूरा जिला चिंतित है। केरल निवासी 28 वर्षीय युवक कटनी एसबीआई SBI बैंक के माधवनगर शाखा में कार्यरत है। 28 नवंबर को वह केरल से कटनी आया था। 30 नवंबर को सर्दी, खांसी, बुखार होने पर उसने सामान्य इलाज कराया। सामान्य इलाज में सर्दी, खांसी और बुखार ठीक नहीं होने पर उसके द्वारा आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया। जिसमें उसकी रिपोर्ट कोरोना पाॅजीटिव आई।

जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरीज के संेंपल को कोरोना वेरीएंट की जांच के लिए दिल्ली भेजा गया है। जहां से पांच दिन में रिपोर्ट आएगी। कोरोना संक्रमित कर्मचारी के संपर्क में आने वाले सभी कर्मचारियों के संेंपल लिए गए हैं। सेंपल की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। इससे पहले 12 नवंबर को भी एक व्यक्ति कोरोना पाॅजीटिव मिला था। जिसका इलाज होने के बाद वह स्वस्थ्य होकर घर चला गया है। करीब 23 दिन बाद कोरोना संक्रमित दूसरा मरीज मिला है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp