Monday, November 2, 2026
Latest:
Corona newsHOME

Omicron: राजस्थान में भी मिले ओमिक्रॉन के 9 मरीज, देश भर में कुल मामलों की संख्या 21 हुई

Omicron: देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन (Omicron) के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब राजस्थान ने पूरे प्रदेश में ओमिक्रॉन के कुल 9 मरीजों की पुष्टि की है। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जयपुर में इसके 9 मरीजे मिले हैं। इसके साथ ही देश में ओमिक्रॉन के मरीजों की कुल संख्या 21 हो गई है। इससे पहले रविवार को महाराष्ट्र में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के 7 और नए मामले दर्ज किए गए। इनके साथ ही राज्य में ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 8 हो गई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पुणे में 4 व्यक्ति जो विदेश से लौटे हैं वह ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए गए हैं। उनके संपर्क में आने वाले 3 और लोगों में भी कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमण का पता चला है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में हाई रिस्क देशों से लौटे अब तक 15 यात्रियों को LNJP हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इन भर्ती लोगों में से 9 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 6 लोगों में गले में खराश, बुखार जैसे लक्षण सामने आए हैं। शुक्रवार को संदिग्ध मरीजों की संख्या 12 थी। इसके बाद 3 नए मरीज ब्रिटेन से आने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 15 हो गई है। इन सभी के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं जिनकी रिपोर्ट 4-5 दिन में आने की उम्मीद है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही दिल्ली सरकार ने LNJP को ओमिक्रॉन संक्रमितों के इलाज के लिए रिजर्व किया था।

पहला ओमीक्रॉन पॉजिटिव मरीज मिला है। जानकारी के अनुसार ये यात्री 2 दिसंबर को तंजानिया (Tanzania) से दिल्ली आया था और उसे कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि 12 संक्रमित मरीजों के सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग (Genome Sequencing) के लिए भेजे गए थे, जिनमें से एक मरीज़ की रिपोर्ट में Omicron वैरिएंट पाया गया है। अब तक राजस्थान से 9, महाराष्ट्र से 8, कर्नाटक से 2 जबकि दिल्ली और गुजरात से 1-1 मरीज मिले हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp