News24you

News you are looking for

Gym Operator Murdered CCTV Video जिम संचालक की हत्या का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Gym Operator Murdered CCTV Video जिम संचालक की हत्या का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Gym Operator Murdered CCTV Video सुबह सवेरे मॉर्निंग वॉक पर निकले जिम संचालक की सनसनीखेज हत्या का CCTV Video सामने आया है। गुरुवार की सुबह ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में जिम संचालक पप्पू राय की उस समय हत्या कर दी गई जब वह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।

हत्यारों की संख्या 4 थी। वह बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग की और हत्या करने के बाद आसानी से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में रहने वाले जिम संचालक पप्पू राय की आज गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर थे। वह अपने घर से कुछ ही दूरी पर आए थे कि बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बिल्कुल नजदीक से करीब 6 राउंड फायर किए गए। फायरिंग की आवाज सुनकर जब लोगों ने देखा तब तक जिम संचालक पप्पू राय जमीन पर गिर चुके थे।

पुलिस कुछ तलाश कर रही

जिम संचालक पप्पू राय की हत्या करने के बाद हत्यारे आसानी से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर पप्पू राय के परिवार के लोग भी घर से बाहर निकले। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया परंतु उनकी मृत्यु हो चुकी थी। इलाके में अचानक हुई फायरिंग से दहशत की स्थिति बन गई। पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई और इन्वेस्टिगेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी परंतु समाचार लिखे जाने तक पुलिस के पास बताने के लिए कोई जानकारी नहीं थी।