Sunday, October 25, 2026
Latest:
KATNIMADHYAPRADESHजबलपुर

जबलपुर – सिहोरा के खलरी गांव के युवा सरपंच की हत्या

जबलपुर के सिहोरा थाना क्षेत्र के खलरी ग्राम पंचायत के  सरपंच की हत्या की खबर मिली है यह ,घटना शाम 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है, सरपंच पर कुछ लोगों ने उस वक्त हमला किया जब वह घर के पास बैठे थे। गम्भीर रूप से घायल सरपंच को सिहोरा लेकर पहुँचे जहां से उन्हें मेडिकल रिफर कर दिया गया लेकिन जबलपुर मेडिकल जाने के पहले सरपँच ने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है की आज शाम 6 बजे के लगभग खलरी गांव में दो परिवारों में खूनी संघर्ष हो गया। पहले पटेल परिवार के युवक और गांव के सरपंच रहे राजेश पटेल ने बर्मन परिवार के युवक की पिटाई कर दी। बाद में रविवार की शाम  बर्मन परिवार के 3 लोगों ने सरपंच समेत दो लोगों को लाठी और लोहे की रॉड से जमकर पीटा। अस्पताल ले जाते समय सरपंच ने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे घायल की हालत गंभीर है। घटना के बाद गांव में तनाव है। इसके देखते हुए गांव में तीन थानों की पुलिस तैनात है।

पुलिस के अनुसार गांव के सरपंच राजेश पटेल (37) ने गांव के बर्मन परिवार के युवक की रविवार शाम 6 बजे के करीब लाठी से पिटाई कर दी। इस पर बर्मन परिवार के श्रीराम बर्मन, रज्जू बर्मन व शंकर बर्मन आक्रोशित हो गए। तीनों लाठी-रॉड लेकर सरपंच को तलाशते हुए निकले। गांव के बाहर पुलिया पर सरंपच राजेश पटेल मिला गया। तीनों ने लाठी-रॉड से उसकी पिटाई कर दी। राजेश को बचाने पहुंचे जयराम को भी आरोपियों ने पीट डाला। इसके बाद तीनों भाग निकले। खबर मिलते ही सिहोरा एसडीओपी श्रुतिकीर्ति सोमवंशी सहित सिहोरा, खितौला, मझगवां थाने सहित एएसपी शिवेश सिंह बघेल पहुंच गए। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp