Friday, November 20, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

BJP पिछड़ा मोर्चा के 9 जिलाध्यक्ष घोषित, जानिए किसे मिला किस जिले का दायित्व

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के महत्वपूर्ण मोर्चा पिछड़ा मोर्चा में नियुक्ति की गईं हैं। पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की सहमति से इसकी अधिकृत घोषणा की है। फिलहाल कटनी की घोषणा नहीं हुई है। माना जा रहा है कि एक दो दिन में कटनी के भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया जाए।

BJP पिछड़ा मोर्चा के 9 जिलाध्यक्ष घोषित, जानिए किसे मिला किस जिले का दायित्व

आज BJP ने MP के 9 जिलों में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष घोषित किये हैं इनमें मुरैना में साधू राठौर, दतिया में कैलाश बघेल, गुना में कैलाश सुमन, अशोकनगर में सौरभ सोनी, छतरपुर में अवधेश यादव, शहडोल में  रमाशंकर कुशवाह, जबलपुर ग्रामीण में संजय पटेल, होशंगाबाद जयकिशोर चौधरी और देवास में जुगनू गोस्वामी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।