MP के गृहमंत्री की चेतावनी के बाद सब्यसाची मुखर्जी ने हटाया मंगलसूत्र का विज्ञापन
भोपाल। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की चेतावनी के बाद डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने मंगलसूत्र का विज्ञापन हटा दिया है। उन्होंने कहा कि इस विज्ञापन से समाज में एक वर्ग को पीड़ा पहुंची है, जिसका मुझे गहरा दुख है। उधर गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि सब्यसाची मुखर्जी ने मेरे पोस्ट के बाद अपना विज्ञापन वापस ले लिया है। अगर इस तरह की बात दोहराई जाती है, तो इस बार चेतावनी नहीं दी जाएगी, सीधे कार्रवाई की जाएगी। उनसे और उनके जैसे लोगों से मेरी अपील है कि लोगों की भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं।
रविवार के दिन गृहमंत्री मिश्रा ने सब्साची को 24 घंटे के अंदर मंगलसूत्र का विज्ञापन हटाने का अल्टीमेटम दिया था, उन्होंने कहा था कि अगर डिजाइनर इसे नहीं हटाते तो उनके खिलाफ केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मंगलसूत्र का विज्ञापन बेहद आपत्तिजनक और मन को आहत करने वाला है। आभूषणों में सर्वाधिक महत्व का आभूषण मंगलसूत्र होता है। हम मानते हैं कि मंगलसूत्र का पीला हिस्सा मां पार्वती का प्रतीक होता है और काला हिस्सा भगवान शिव जी की कृपा से महिला और उसके पति की रक्षा होती है

