एक्टर पुनीत राजकुमार का हार्ट अटैक के बाद निधन, अस्पताल के बाहर फैंस की भीड़
Actor Puneeth Rajkumar hospitalized दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने अभिनेता पुनीत राजकुमार को हार्टअटैक के बाद निधन हो गया है। अभिनेता पुनीत राजकुमार को बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता Puneeth Rajkumar को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया था, लेकिन कुछ देर बाद कर्नाटक के मंत्री अश्वथ नारायण ने पुनीत राजकुमार के निधन की पुष्टि कर दी।
हालांकि इससे पहले ही सोशल मीडिया पर भी Puneeth Rajkumar के निधन की खबर वायरल होने लगी थी, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। Puneeth Rajkumar को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबर मिलते ही अभिनेता शिवराज कुमार की बेटी निवेदिता अस्पताल पहुंची। इसके अलावा सुपर स्टार रविचंद्रन और निर्माता जयन्ना और केपी श्रीकांत भी अस्पताल में मौजूद हैं।

