Friday, November 20, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

BHOPAL मामूली विवाद में सिक्‍युरिटी गार्ड ने सुपरवाइजर को गोली मारी, मौत

BHOPAL राजधानी के एमपी नगर थाना क्षेत्र में एक बिल्‍डिंग के सिक्‍युरिटी गार्ड द्वारा अपने साथी सुपरवाइजर की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। घटना गुरुवार सुबह की है। बताया जाता है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर सुबह कहासुनी हुई थी, जिससे आक्रोश में आकर गार्ड ने सुपरवाइजर को गोली मार दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबकि एक सुबह 0930 बजे करीब निर्माण सदन में तैनात गार्ड मयंक तिवारी और गार्ड सुपरवाइजर राजकुमार ठाकुर के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर मयंक ने बंदूक उठाई और राजकुमार को निशाना बनाते हुए फायर कर दिया। गोली राजकुमार के सीने व पेट में दाहिने तरफ लगी। उसे तत्काल जेपी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्‍टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों गार्ड सर्वोदय सिक्योरिटी एजेंसी की ओर से निर्माण सदन में तैनात किए गए थे।