Thursday, October 29, 2026
Latest:
EMPLOYEE NEWSHOMEराष्ट्रीय

7th Pay Commission Latest Update DA बढ़ने से कम से कम 720 रुपए महीने का होगा सैलरी में फायदा

7th Pay Commission Latest Update केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है.डीए में 4 फीसदी बढ़ोतरी के मायने हैं कि हर महीने 720 रुपये महीने का फायदा होने वाला है. साल में देखें तो उन्हें 8,640 रुपये का फायदा होगा।

7th Pay Commission news24you

जानकारों की मानें तो इसका ऐलान सितंबर में हो सकता है. एजी ऑफिस ब्रदरहुड, प्रयागराज के पूर्व अध्यक्ष और महंगाई भत्ते की गणना करने वाले हरि शंकर तिवारी के मुताबिक जनवरी से जून तक के AICPI के आंकड़ो से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की तस्वीर साफ हो गई है. एक करोड़ से ज्यादा केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को इस बार महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का हाइक मिलेगा.

सितंबर में हो सकता है बढ़ोतरी का ऐलान

एजी ऑफिस ब्रदरहुड प्रयागराज के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी ने बताया कि इस बार महंगाई भत्ता में 4 फीसदी की वृद्धि (7th Pay Commission Latest Update) तय मानी जा रही है, जिसका ऐलान सितंबर में नवरात्र के आसपास हो सकता है. उनके मुताबिक महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ेगा तो यह बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा. इससे पहले जनवरी में इसमें 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी, जिससे यह 34 फीसदी हो गया था. यह बढ़ोतरी 7वां वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों के लिए होगी. केंद्र सरकार के अंतर्गत काम करने वाले 50 लाख से ज्यादा केन्द्रीय कर्मचारी हैं वहीं पेंशनर्स 65 लाख से अधिक है.

सैलरी में होगी कितनी बढ़ोतरी

केंद्रीय कर्मचारियों की सातवें वेनमान (7th Pay Commission Latest Update) के तहत मिनिमम बेसिक सैलरी 18 हजार रुपये महीना है. डीए में 4 फीसदी बढ़ोतरी के मायने हैं कि हर महीने 720 रुपये महीने का फायदा होने वाला है. साल में देखें तो उन्हें 8,640 रुपये का फायदा होगा.

All India Consumer Price Index- Industrial Worker में बढ़त

आपको बता दें कि जून के AICPI-IW (All India Consumer Price Index- Industrial Worker) के आंकड़े आ गये हैं जिसमें 0.2 पॉइंट की बढ़ोतरी हुई है. यह आंकड़ा सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) तय करने में मदद करता है. इसके मुताबिक इस बार DA में 4 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp