HOMEMADHYAPRADESH

प्रदेश में 31 मार्च तक चलेगा बूथ विस्तारक अभियान-2

कार्यकर्ताओं के आग्रह पर प्रदेश अध्यक्ष ने बढाई अभियान की तिथि

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बूथ विस्तारक अभियान-2 को लेकर प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए अभियान की तिथि बढाई है। अब यह अभियान 31 मार्च तक चलेगा।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश में ओला पाला, बेमौसम बारिश एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से प्रभावित हुए बूथ विस्तारक अभियान-2 की तिथि कार्यकर्ताओं के आग्रह पर बढायी है।

14 मार्च से शुरू हुआ यह अभियान 24 मार्च तक निर्धारित था। अब यह अभियान 31 मार्च तक चलेगा। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने दी।

Show More

Related Articles

Back to top button