Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEKATNI

सायना महाविद्यालय में देशभक्ति गीतों के साथ 77 वें गणतंत्र दिवस का हुआ आयोजन

 

 

कटनी। सायना इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज कटनी द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम ध्वजारोहण कर भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण करते हुए देश के अमर शहीदों को याद किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में Ms. Anukriti Pathak जी उपस्थित हुई एवं डॉ. सी.ए. लियोनी द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवंत कर दिया। जिसमें बीकॉम की छात्रा अनामिका द्वारा स्वागत नृत्य की प्रस्तुति व बीबीए प्रथम वर्ष की छात्राओं द्वारा शानदार सामुहिक देशभक्ति नृत्य की प्रस्तुति दी गई व भारत माता की जीवंत झांकी प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि Ms. Anukriti Pathak जी द्वारा अपने उद्बोधन में सभी को 77 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी एवं महाविद्यालय प्रबंधन और संविधान की गरिमा, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर अपने विचार रखते हुए सभी छात्रों को अनुशासन व निरंतर जीवन मे आगे बढ़ने की प्रेरणा के साथ साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी.राजेश कुमार द्वारा अपने संबोधन में युवाओं से संविधान के मूल्यों को अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इसके साथ साथ छात्र देवेश, प्रशांत व समृद्धि सिंह द्वारा अपने विचार रखते हुए भाषण प्रस्तुत किया एवं छात्र हर्ष बर्मन द्वारा गीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापकों के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन छात्र कुणाल व आभार प्रदर्शन अनामिका नायक के द्वारा किया गया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp