Corona newsHOMEराष्ट्रीय

अच्छी खबर: भारत में लगातार 5वें दिन कम हुए केस, बढ़ा रिकवरी रेट

Corona Top News 16 May: देश में कोरोना की रफ्तार में लगातार कमी आ रही है। बीते 24 घंटों के आंकड़े भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 3,11,170 नए केस सामने आए हैं। यह लगातार पांचवां दिन है जब नए केस कम हुए हैं और रिवकरी करने वालों मरीजों का आंकड़ा बढ़ा। ताजा आंकड़ों को देखते हुए सरकार का कहना है कि देश में अब हालात स्थिर हो रहे हैं। वहीं इस दौरान 3,62,437 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है और 4,077 मरीजों ने दम तोड़ा है। इस तरह देश में कोरोने के कुल मरीजों का आंकड़ा 2,46,84,077 पहुंच गया है, जिनमें से 2,07,95,335 मरीज ठीक हो चुके हैं। मृतकों की कुल संख्या 2,70,284 पहुंच गई है। अभी देश में 36,18,458 एक्टिव केस हैं। टीकाकरण भी जारी है। अब तक 18,22,20,164 मरीजों को टीका लगा चुका है।

इससे पहले शनिवार को महाराष्ट्र में लगातार दूसरे 40 हजार से कम (34,848) मामले मिले, लेकिन मरने वालों का आंकड़ा 960 पर पहुंच गया। राज्य में अब तक 80 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। केरल में एक हफ्ते के लाकडाउन के बाद भी 32 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले हैं और 96 लोगों की जान गई है। कर्नाटक (41,664 मामले), तमिलनाडु (33,658 मामले) और आंध्र प्रदेश (22,517 केस) में भी लाकडाउन और सख्त पाबंदियों का असर नजर नहीं आ रहा। दिल्ली में मामले तो 6,430 मिले हैं, परंतु 337 लोगों की जान गई है। उत्तर प्रदेश में नए मरीजों (12,513) और मृतकों (281) में कमी आई है।

 

Show More

Related Articles

Back to top button