बीजिंग। चीन में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। महज 12 वर्ष की एक लड़की की शादी 40 साल के अधेड़ से करवा दी गई। फिर उसके पति ने ऐसा काम किया जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता और मामला सामने आने के बाद डॉक्टर भी सन्न रह गए। पूर्वी चीन के जियांगसु प्रांत के एक अस्पताल में 12 साल की लड़की के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब अधेड़ उम्र का आदमी व उसकी मां अपनी 12 साल की बीवी को रूटीन टेस्ट के लिए अस्पताल लेकर आए।जब यह खबर जंगल में आग की तरह फैला तो उस अधेड़ उम्र के आदमी ने कहा की उसकी पत्नी की उम्र 20 साल है और तीन माह से गर्भवती है, लेकिन उसकी बात पर डॉक्टरों को यकीन नही हुआ। उन्होंने इस बात की जानकारी तुरंत वहां के स्थानीय अधिकारियों को दे दी। जब इस मामले की जांच के लिए पहुंचे अधिकारियों ने लड़की से पूछताछ की तो वह कुछ बोल ही नहीं सकी क्योंकि उसे चीनी भाषा (मंदारिन) की कोई जानकारी नहीं थी।दूसरी तरफ, स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने यह भी पाया की लड़की के पास चीन का कोई आइडेंटी प्रूफ नहीं है। इस मामले में अब यह भी कयास लगाया जा रहा है की लड़की को मानव तस्करी लेकर आए हों और वो किसी दूसरे देश (संभवतः वियतनाम) की नागरिक हो। लेकिन, इस मामले की अब चर्चा सबके जुबान पर है और लोग इस बात पर हैरान हैं कि कोई 40 साल का आदमी कैसे किसी 12 साल की लड़की के साथ इस तरह सेक्स कर उसे गर्भवती कर सकता है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close