राष्ट्रीय

3 घण्टे की बैठक 6 मंत्रियों के स्तीफे, कई के विभागों में फेर बदल

3 घण्टे की बैठक 6 मंत्रियों के स्तीफे, कई के विभागों में फेर बदल
नई दिल्लीः मोदी कैबिनेट में विस्तार से पहले बड़ी उठापटक शुरू हो चुकी है। कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी के इस्तीफे के बाद स्वास्थ्य राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है। जानकारों के मुताबिक इन दोनों को मिलाकर आधा दर्जन मंत्रियों के इस्तीफे देने की खबरें आ रही है। 

बताया जा रहा है कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के कहने पर कैबिनेट के कुछ मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है और कई और देंगे। पिछले तीन घंटे से अमित शाह अपने निवास पर मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक उमा भारती ने भी स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते इस्तीफे की पेशकश कर चुकी है। उनके अालावा कलराज मिश्रा, जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा पुनरुद्धान के राज्य मंत्री संजीव बाल्यान, वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण और गिरिराज सिंह के इस्तीफा देने की सूचना है। 

इसके अलावा यूपी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री महेंद्र पांडे अपना पद छोड़ेंगे। हालांकि इन मंत्रियों में से सबसे पहले राजीव प्रताप रूडी का नाम सामने आया है। खबर में ये भी आ रहा है कि राजीव प्रताप रूडी को संगठन में कोई जिम्मेदारी दी जा सकती है। केंद्रीय मंत्री किरण रीजिजू और गणमति राजू के भी महकमे बदलने की खबर आ रही है।

भाजपा अध्‍यक्ष अम‍ित शाह ने गुरुवार को प्रधानमंत्री के साथ बैठक की और एआईएडीएमके नेता एम. थंब‍िदुरइ से भी म‍िले। माना जा रहा है क‍ि एआईएडीएमके एनडीए में शाम‍िल होगी। उसके नेताओं को भी मंत्री बनाया जा सकता है। जदयू से भी एक-दो नेता मंत्र‍िमंडल में आ सकते हैं। बताया जा रहा है मंत्रि‍मंडल में फेरबदल के बाद भाजपा में भी बदलाव होंगे। मंत्र‍िमंडल से बाहर होने वाले कई नेताओं को भाजपा में पद द‍िए जाने की चर्चा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button