ज्ञानराष्ट्रीय

Shadi Ki Kharidari: शादी के लिए करनी है शॉपिंग, तो इन बाजारों में मिलेगा बजट में सामान

Shadi Ki Karidar

Shadi Ki Kharidari: शादी के लिए दूल्हा, दुल्हन से लेकर परिवार, रिश्तेदार सभी उत्साहित होते हैं। शादी में बहुत सारी तैयारियां करनी होती है। कपड़े और ज्वेलरी से लेकर और भी कई सारी चीजों की शॉपिंग करनी होती है। लड़कियां अपनी शादी के लिए बहुत सारे सपने देख कर रखती हैं। किसी सेलिब्रिटी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखकर खुद की शादी के सपने सजाने लगती हैं।

 

अनुष्का शर्मा या कटरीना जैसा लहंगा पहनेंगी

वह मन ही मन सोच लेती हैं कि अपनी शादी में तो किसी एक्ट्रेस जैसा लुक लेंगी। अनुष्का शर्मा या कटरीना जैसा लहंगा पहनेंगी। उनकी शादी का समय नजदीक आता है तो दुल्हन भी खरीदारी शुरू कर देती है। हालांकि शादी की शॉपिंग को लेकर अक्सर सामान्य घरों की लड़कियों के सामने दो दिक्कतें होती हैं।

पहली ये कि उनकी शादी की शापिंग का बजट सीमित होता है। कम पैसों में किसी अभिनेत्री जैसा लहंगा लेने का सपना, ख्वाब बनकर ही रह जाता है। दूसरी समस्या होती है कि शापिंग कहां से की जाए ताकि वह सबसे बेस्ट चीज कम पैसों में खरीद सकें। अगर आपके घर में भी शादी नजदीक है और शादी की शॉपिंग को लेकर असमंजस में हैं तो दिल्ली की बाजारों से शादी की शॉपिंग कर सकते हैं।

दिल्ली में कई ऐसी मार्केट हैं, जहां होलसेल रेट में शादी की शॉपिंग कर सकते हैं। लेटेस्ट फैशन के कपड़ों से लेकर शादी के लिए जरूरी हर सामान दिल्ली की बाजारों में मिल जाएगा। अगली स्लाइड्स में जानिए शादी की शापिंग के लिए दिल्ली की सबसे बेस्ट मार्केट के बारे में।

Shadi Ki Karidar चांदनी चौक से करें शादी की खरीदारी

दिल्ली की चांदी चौक बाजार देशभर में मशहूर है। ये दिल्ली की सबसे पुरानी बाजारों में शामिल है, जहां आपको दुल्हन के कपड़े और ज्वेलरी सस्ते दामों में मिल जाएंगे। चांदनी चौक में कई पुराने और विश्वसनीय ज्वेलर्स के शोरूम हैं, यहां से आप शादी के लिए ज्वेलरी की शॉपिंग कर सकते हैं। इसके अलावा ब्राइडल लहंगों से लेकर सुंदर साड़ियों, अनारकली और शरारा सूट आदि के लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन आसानी से यहां मिल सकते हैं। खास बात है कि यहां आपको आपके बजट में कपड़े मिल सकते हैं।

Shadi Ki Kharidari:  गांधी बाजार से शादी की शाॅपिंग

शादी में तरह तरह के खर्च होते हैं, जो जेब का बोझ बढ़ा देते हैं। हालांकि कम बजट में अच्छा सामान खरीदने के लिए दिल्ली की गांधी मार्केट बेहतर विकल्प है। गांधी मार्केट एशिया के सबसे बड़े टेक्सटाइल हब के तौर पर मशहूर है। यहां आपको होलसेल प्राइज में कपड़े मिल जाएंगे। दुल्हन के लिए लहंगे से लेकर दूल्हे की शेरवानी, सैंडल्स और जूते आदि सब कुछ कम पैसों में खरीद सकते हैं।

Shadi Ki Kharidari:  राजौरी बाजार से शादी की खरीदारी

शादी की खरीदारी की बात आती है, तो दिल्ली की राजौरी गार्डन का जिक्र जरूरी है। राजौरी गार्डन में महंगे डिजाइनर लहंगे और साड़ी किराए पर भी मिलते हैं। आप चाहें तो बजट में अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस जैसा लहंदा रेंट पर ले सकते हैं और अपने दिन का खास बना सकते हैं। इसके अलावा राजौरी गार्डन में कॉस्मेटिक स्टोर, ज्वेलरी शाॅप और कपड़ों की खरीदारी के लिए अच्छी व किफायती दामों की दुकानें भी हैं।

Shadi Ki Karidar करोल बाग से करें शादी की खरीदारी

अगर बजट अच्छा है और शादी के लिए कुछ यूनिक चीजें खरीदना चाहते हैं तो दिल्ली के करोल बाग भी जा सकते हैं। यहां आपको डिजाइनर साड़ियां, लहंगे आसानी से मिल जाएंगे। करोल बाग में कई ब्रांड के महंगे स्टोर भी हैं। यहां आपके बजट से ऊपर पैसे खर्च हो सकते हैं, लेकिन बेस्ट क्वालिटी का डिजाइनर सामान भी मिल जाएगा। यहां कई सारी फुटवियर और ज्वेलरी की शॉप भी हैं। शादी की खरीदारी के लिए यहां कई अन्य दुकानें भी हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button