Saturday, October 24, 2026
Latest:
Health

Health Tips: पीनट बटर के फायदों को जानकर रह जाएंगे हैरान, कई तरह से सेहत के लिए है फायदेमंद

Health Tipsस्वास्थ्य के लिए ड्राई फ्रूट्स को फायदेमंद माना जाता है लेकिन अगर आप रोजाना ड्राई फ्रूट्स का सेवन नहीं कर पाते हैं तो पीनट बटर का सेवन कर सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, पीनट बटर का सेवन भी लाभप्रद है। इसके फायदे बादाम, अखरोट से कम नहीं होते हैं। पीनट बटर में हेल्दी मिनरल्स और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा विटामिन बी 5, जिंक, आयरन, पोटेशियम और सेलेनियम भी हाई होता है। ये सभी हमारे शरीर की ग्रोथ के लिए जरूरी होते हैं। कई तरह की शारीरिक समस्याओं से बचाने के लिए पीनट बटर काम आता है। एक चम्मच पीनट बटर में 100 कैलोरी होती है, जो मोनो अनसैचुरेटेड फैट के रूप में होती है। यह हमारी बॉडी के लिए फायदेमंद तो है ही साथ ही दिल की बीमारियों से बचाने, वेट लाॅस और मोटापे को दूर करने में भी मदद करता है। चलिए जानते हैं पीनट बटर के सेवन से होने वाले फायदे के बारे में।

पीनट बटर के फायदे

1- ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करना

पीनट बटर महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के रिस्क को कम करने में मदद करता है। 9 से 15 साल की लड़कियों को रोजाना पीनट बटर का सेवन करना चाहिए। इससे उनमें ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा 39 फीसदी तक कम हो सकता है।

 

2- आंखों के लिए फायदेमंद

मोबाइल और लैपटॉप के अधिक उपयोग से आंखें कमजोर हो सकती हैं। ऐसे में पीनट बटर के सेवन से आपको विटामिन ए मिलता है, जो आंखों की लिए फायदेमंद होता है।

3- बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करना

पीनट बटर वजन कम करने में मदद करता है। जिसके बाद बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद करता है। रोज एक चम्मच पीनट बटर वजन को बढ़ने और हार्ट की बीमारियों के खतरे को कम करता है।

4- पाचन तंत्र को ठीक करना

पीनट बटर में हाई फाइबर भरपूर मात्रा में होती है। इसके नियमित सेवन से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। बेहतर पाचन तंत्र से शरीर में होने वाली तमाम बीमारियों से राहत मिलती है।

नोट: यह लेख अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) प्रिया पांडेय के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है।

 

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp