Sunday, November 22, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

हमारे लिए प्रत्येक दिन महत्वपूर्ण, कार्यकर्ता आज से ही विजय संकल्प के लिए जुट जाएं: हितानंद शर्मा

कटनी। भाजपा कार्यकर्ता हर समय एक्टिव मोड में रहते हैं। हमारे पास योग्य, ऊर्जावान, प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की लंबी श्रृंखला है। जो कार्यकर्ता जिस कार्य में सक्षम है उसे उस दायित्व के निर्वहन के लिए अभी से जुटना होगा। पार्टी के कार्यकर्ता आज तकनीक से अपडेट है। हमारे बूथ पूरे प्रदेश में डिजिटल हो चुके है। हमें समाज के हर वर्ग के लोगों से संपर्क कर सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोडना है। बूथ सशक्तिकरण अभियान के कार्य को जल्द पूरा करना है। हमारे लिए प्रत्येक दिन महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता आज से ही विजय संकल्प के लिए जुट जाए। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने मंगलवार को कटनी जिले की मुडवारा विधानसभा की चुनाव संचालन टोली की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही।

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मंगलवार को कटनी जिले के प्रवास पर थे। उन्होंने कटनी जिले के मुडवारा विधानसभा की चुनाव संचालन टोली की बैठक को संबोधित कर संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत, जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन, विधायक संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे, महापौर  प्रीति सूरी, केडीए अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी मंचासीन थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय ने किया एवं आभार प्रदर्शन विधायक संदीप जायसवाल ने माना।

हमारे लिए प्रत्येक दिन महत्वपूर्ण, कार्यकर्ता आज से ही विजय संकल्प के लिए जुट जाएं: हितानंद शर्मा

बूथ पर 51 प्रतिशत वोट प्राप्त करना हमारा लक्ष्य

प्रदेश संगठन महामंत्री ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के बचे हुए कार्य को शीघ्र पूर्ण करने की बात कही। उन्होंने  कहा कि चुनाव तैयारियों की दृष्टि से हमें बूथ सशक्तिकरण अभियान को पूर्ण करते हुए बूथ विजय संकल्प अभियान के लिए तैयार रहना है। उन्होंने कहा कि हमें विधानसभावार पन्ना समिति, पन्ना प्रमुख व बूथों पर पार्टी द्वारा किए जाने वाले तैयारियों को पूर्ण करना है। हितानंद शर्मा ने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से कोई भी वर्ग अछूता नहीं है। हमें योजनाओं से वंचित लोगां को चिन्हित कर उन्हें राहत पहुंचाना है। प्रत्येक बूथ को भाजपामय बनाकर 51 प्रतिशत वोट शेयर के लक्ष्य को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा 4 से 14 मई के बीच आयोजित बूथ विजय संकल्प अभियान में कार्यकर्ताओं को बूथों पर पहुंचकर उसे सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि 15 मई से 15 जून तक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन पर विस्तार से चर्चा की।

हमारे लिए प्रत्येक दिन महत्वपूर्ण, कार्यकर्ता आज से ही विजय संकल्प के लिए जुट जाएं: हितानंद शर्मा

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष चमनलाल आनंद, रामचन्द्र तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, शशांक श्रीवास्तव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष गीता गुप्ता, भावना सिंह, मृदुल द्विवेदी, रणवीर कर्ण, जिला मंत्री किरण जैन, रामु साहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जैन, प्रकाश सिंघानिया, अर्पित अग्रवाल, अम्बरीष वर्मा, आशुतोष शुक्ला, यज्ञदत्त मिश्रा, वागीश आनंद, अभिषेक ताम्रकार, मनीष दुबे, संदीप दुबे, संकल्प तिवारी, प्रदीप साहू, सौरभ अग्रवाल आदि उपस्थित थे।