HOMEKATNIMADHYAPRADESH

हमारा बूथ स्तर पर विकसित तंत्र इतिहास बनाएगाः विष्णुदत्त शर्मा

कटनी जिला कार्यसमिति बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने दिया मार्गदर्शन, जिलाध्यक्ष दीपक सोनी ने दी आगामी कार्यक्रमों की जानकारी

कटनी। समय के साथ आज भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्य व्यवहार में परिवर्तन किया है। क्योंकि जो अपडेट नहीं होते वे आउट डेटेड हो जाते हैं। आज की आवश्यकता के अनुरूप हमने बूथों को डिजिटल बनाकर एक तंत्र विकसित किया है, जिससे आने वाले दिनों में इतिहास बनेगा। डिजिटल तकनीक से बूथ स्तर के कार्यकर्ता का सीधा संपर्क केंद्रीय नेतृत्व तथा प्रदेश नेतृत्व से रहेगा। इसी संगठन तंत्र की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम 200 पार नारे के साथ अपनी सैकड़ों जनहितकारी योजनाओं को लेकर घर घर जाएंगे और आने वाले चुनाव में शानदार विजय हासिल करेंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कटनी जिला कार्यालय में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

हमारी पार्टी की मूल ताकत कार्यकर्ता

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि यहां बैठे लोग प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता हैं। जिसमें वरिष्ठ और कनिष्ठ सभी तरह के लोग शामिल हैं। यही हमारी पार्टी की मूल ताकत है। उन्होंने कहा कि यहां जो चेहरे दिखायी दे रहे हैं उन्हें जिले की भाजपा के रूप में जाना जाता है। आपके परिश्रम से ही भारतीय जनता पार्टी यहां विजयी होती है। श्री शर्मा ने कहा कि अथक मेहनत से हम देश मे सर्वाधिक कार्यकर्ता वाले राज्यों में शामिल है। प्रदेश के लाखों कार्यकर्ता चाह लें तो कुछ भी असंभव नहीं है। यह एक नहीं अनेक मौकों पर कार्यकर्ताओं ने साबित किया है। आने वाले 2023 विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता पुनः विजयश्री के साथ मध्यप्रदेश की संगठनात्मक ताकत साबित करेंगे।

हमारा बूथ स्तर पर विकसित तंत्र इतिहास बनाएगाः विष्णुदत्त शर्मा

उन्होंने कहा कि डिजिटलाइजेशन को लेकर कुछ लोग प्रश्न उठाते हैं। ऐसे लोगों को जवाब देना जरूरी है कि हर किसी को किसी ने पहली बार संगठन से जोड़ा है। आज अगर डिजिटल तरीके से यह कार्य हम कर रहे हैं तो आज के युग के लिए यह जरूरी है। अब जरूरत है नकारात्मक प्रचार करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को इसे चेलेंज के रूप में लेना है। हमने पन्ना प्रमुख की कल्पना से आगे बढकर अर्ध पन्ना प्रमुख बनाए है। जिनकी संख्या आज 19 लाख तक पहुंच गई। यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव की जीत का श्रेय भी प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इन्हीं पन्ना प्रमुखों को दिया।

हमारा नेतृत्व हमारी ताकत है

श्री शर्मा ने कहा कि कल लोगों ने तश्वीर देखीं हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का दुनिया में कितना सम्मान है। जी 20 की बैठक में अमेरिका के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ सेल्फी लेते हैं। यह सामान्य घटना नहीं है, यह हमारे नेतृत्व की ताकत है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की स्थिति को मध्यप्रदेश से नहीं आंका जा सकता। अभी ही हमारी सीमा से लगे गुजरात मे भाजपा ने शानदार जीत हासिल की वहीं उत्तरप्रदेश के निकाय चुनाव में जीत की भी चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में फिर हम कार्यकर्ताओं की मेहनत से विजयी होंगे।

200 पार और 51 प्रतिशत वोट शेयर हमारा लक्ष्य

श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अबकी बार 200 पार के नारे को साकार करने का संकल्प लिया है, साथ ही हर बूथ पर 51 फीसदी वोट शेयर का लक्ष्य निर्धारित किया है। संकल्प को साकार करने और लक्ष्य को पूरा करने के लिए हम सब मिलकर आगे बढेंगे। उन्होंने कहा कि 15 महीने सत्ता में रही कांग्रेस सरकार हर कदम पर विफल रही। उन विफलताओं को हमें जनता तक पहुंचाना है। ताकि उन्हें सरकार, सरकार का फर्क समझ में आएं। उन्होंने कहा कि अगले 20 दिन मैं स्वयं क्षेत्र में रहूंगा। हमारा एकसूत्रीय कार्य केन्द्र और राज्य सरकार की योजना का प्रचार, प्रसार तथा उसका लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं की सहभागिता जरूरी है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थदर्शन कराया जाता है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने स्वयं कल बुजुर्गो को हवाई जहाज से तीर्थदर्शन के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का यह कार्य देश मे इतिहास बनेगा। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकारों ने गरीब का जीवन बदलने का काम किया। 55 साल में गरीब की छत की चिंता भाजपा की सरकार ने की। 5 लाख का इलाज का अधिकार किसने दिया? यह सवाल जनता करेगी। लाड़ली बहना के खाते में 1 हजार रूपए मिलने से उनके जीवन में बदलाव आयेगा। ऐसी सैकड़ों योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता तैयार हों। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने के अलावा गरीबों की योजना बन्द की औऱ झूठी कर्ज माफी, बेरोजगारी भत्ते के नाम पर युवाओं का छलने का काम किया।

हमारा बूथ स्तर पर विकसित तंत्र इतिहास बनाएगाः विष्णुदत्त शर्मा

बैठक से पूर्व महाराणा प्रताप की जयंती पर प्रदेशाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। बैठक का शुभारंभ भारत माता, पं दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मंच पर प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी ने किया।

हमारा बूथ स्तर पर विकसित तंत्र इतिहास बनाएगाः विष्णुदत्त शर्मा

साथ ही स्वागत उदबोधन में बीते एक माह में पार्टी की गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी दी। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता अत्यंत मेहनती ऊर्जावान हैं। प्रदेश में कार्यकर्ताओं की इसी कर्मठता से 15 साल से हमारी सरकार है। यह चुनाव सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका में लड़ा जाएगा जिसमे सभी को सक्रिय होना पड़ेगा। श्री पाठक ने कहा कि हमे किसी भी तरह के अहंकार से बचना होगा। स्वाभिमान जरूरी है पर यह अभिमान में न बदले। हम सभी मिलकर काम करेंगे कोई ताकत नहीं जिसका झूठ ठहर सके बस हम सभी कार्यकर्ताओं को अपनी ताकत पहचाननी होगी।

हमारा बूथ स्तर पर विकसित तंत्र इतिहास बनाएगाः विष्णुदत्त शर्मा

बैठक को तृतीय सत्र में सम्बोधित करते हुए विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि कटनी में जितने विकास कार्य हुए औऱ निरन्तर हो रहे इनकी जानकारी जनता तक पहुंचना जरूरी है। सरकार के बड़े बड़े कार्य लोग शासन व किसी अधिकारी के कार्य के समझते हैं उन्हें मुख्यमंत्री, विधायक सांसद के द्वारा यह विकास किया गया पता ही नहीं लगता।

हमारा बूथ स्तर पर विकसित तंत्र इतिहास बनाएगाः विष्णुदत्त शर्माश्री जायसवाल ने कहा कि हम सभी को अपने अपने वार्डों में कार्य की जानकारी होनी चाहिए जनता को अपने जनप्रतिधि के प्रयासों को बताने के लिए जुटना होगा और इसमें कार्यकर्ता जुटे भी हैं।

हमारा बूथ स्तर पर विकसित तंत्र इतिहास बनाएगाः विष्णुदत्त शर्मा

जिला प्रभारी संजय साहू ने संगठनात्मक विषय पर ध्यान आकर्षित कराया। श्री साहू ने विशेष जनसंपर्क अभियान, बूथ स्तर पर मन की बात आदि कार्यों में रुचि के साथ गति लाने की बात कही। श्री साहू ने इन दायित्व में अच्छा काम करने वाले मण्डलों की प्रशंसा की।

हमारा बूथ स्तर पर विकसित तंत्र इतिहास बनाएगाः विष्णुदत्त शर्मा

संचालन महामंत्री सुनील उपाध्याय ने किया।

हमारा बूथ स्तर पर विकसित तंत्र इतिहास बनाएगाः विष्णुदत्त शर्मा

इस अवसर पर मंचासीन जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन, जिला प्रभारी संजय साहू, विधायकगण संजय सत्येंद्र पाठक, संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे, केडीए अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, वरिष्ट नेताद्वय चमनलाल आनंद, रामचंद्र तिवारी, महापौर प्रीति सूरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ममता पटेल, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक का भाजपा पदाधिकारीगणों ने स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं के निवास पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष

प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कटनी के वार्ड क्रमांक-38 के पार्षद मथुरा तिवारी के निधन पर उनके निवास पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही पार्टी के जिला उपाध्यक्ष चेतन हिंदुजा की माताजी श्रीमती यशोदा देवी हिंदुजा के निधन पर उनके निवास पहुँचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्री शर्मा ने कटनी जिले के रीठी में पार्टी कार्यकर्ता अनिल जैन के निवास पहुंचकर उनके भतीजे स्वर्गीय विवेक जैन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।

हमारा बूथ स्तर पर विकसित तंत्र इतिहास बनाएगाः विष्णुदत्त शर्मा

कार्यसमिति के दौरान जिला कार्यालय मंत्री अम्बरीष वर्मा ने शोक प्रस्ताव रखा जिसमें पार्षद स्व मथुरा तिवारी, जिला उपाध्यक्ष चेतन हिंदूजा जी की माँ स्व यशोदा देवी हिंदूजा, सह कार्यालय मंत्री रविन्द्र मिश्रा के पिता स्व रामविशाल मिश्रा, पूर्व महापौर रुक्मणी बर्मन के पति स्व मनोहरलाल बर्मन एवं किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष त्रिसोलिया के पिता स्व महेश प्रसाद त्रिसोलिया को सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

Show More

Related Articles

Back to top button