HOMEराष्ट्रीय

सुखविंदर सिंह रंधावा होंगे पंजाब के नए सीएम

सुखविंदर सिंह रंधावा होंगे पंजाब के नए सीएम

LIVE Punjab Politics । पंजाब में कांग्रेस पार्टी में आपसी फूट व कलह थम नहीं रही है। मुख्यमंत्री पद के नाम पर सहमति नहीं होने के बाद आज होने वाली विधायक दल की बैठक को टाल दिया गया है।

अब खबर आ रही है कि सुखविंदर सिंह रंधावा को पंजाब का सीएम बनाया जाएगा आलाकमान ने उनका नाम तय कर दिया है।

इससे पहले

पंजाब कांग्रेस के महासचिव प्रगट सिंह ने मीडिया को यह जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी हाईकमान में मुख्यमंत्री पद को लेकर विचार मंथन चल रहा है और अगले कुछ घंटों में नए सीएम का ऐलान किया जा सकता है। इस बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आलाकमान के चेतावनी भरा संदेश पहुंचा दिया है कि कि राज्य में अगला मुख्यमंत्री उनके खेमे का यदि नहीं बनता है तो विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के लिए पार्टी को तैयार रहना चाहिए।

पंजाब में नए मुख्यमंत्री के रूप में जिन नामों की चर्चा चल रही है, उसमें पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़, पूर्व मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा के नाम चर्चा में है। इसके अलावा अंबिका सोनी भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में आगे था, लेकिन उन्होंने खुद ही मुख्यमंत्री बनने से इनकार कर दिया और किसी सिख को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कहा है। सूत्रों के मुताबिक सिद्धू खेमे में सुनील जाखड़ के नाम का विरोध किया है।

Show More

Related Articles

Back to top button