News24you

News you are looking for

सावधान! ICMR की चेतावनी, अगस्‍त के अंत तक देश में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर

MP CoronaVirus Alert: कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर राज्‍य सरकार सतर्क, प्रदेश में संक्रमण दर शून्‍य, पांच सक्रिय मरीज

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) में महामारी विज्ञान एवं संक्रामक रोग विभाग के प्रमुख डा. समीरन पांडा ने आगाह करते हुए यह भी कहा कि पहले की दोनों लहरों में जिन राज्यों में ज्यादा दुष्प्रभाव देखने को नहीं मिला है, वहां तीसरी लहर में गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है। देश के एक जाने-माने संक्रामक रोग विशेषज्ञ का कहना है कि अगस्त के अंत तक तीसरी लहर दस्तक दे सकती है। उन्होंने प्रतिबंधों के पालन पर भी जोर दिया है। डा. पांडा ने कहा कि तीसरी लहर कब आएगी और उसका प्रभाव कितना होगा यह कई कारकों पर निर्भर करता है, जिसे अच्छी तरह से समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि दूसरी लहर अभी गई नहीं है, क्योंकि मामलों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इसका जांच और रिपोर्टिंग से कहीं न कहीं संबंध है। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों के लिए यह जरूरी है कि वो अपने यहां महामारी पर नजर रखें और कोरोना के हालात के मुताबिक कदम उठाएं। कुछ ऐसे राज्य हैं जहां पहली और दूसरी लहर में ज्यादा बुरा प्रभाव नहीं पड़ा है।

अगर प्रतिबंधों का पालन नहीं किया जाता है तो इन राज्यों में गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है। कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण के ज्यादा मामलों पर उन्होंने कहा कि महामारी क्षेत्र के हिसाब से अपना रूप बदल रही है। इसलिए इसे राष्ट्रीय स्तर पर नहीं लेकर, यह देखा जाना चाहिए कि अलग-अलग राज्यों में यह किस चरण में है।