News24you

News you are looking for

सांसद कोविड हैल्प सेंटर का जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने किया शुभारंभ, काढ़े के साथ मरीज के परिजनों हेतु भोजन पैकेट, पेयजल की भी होगी व्यवस्था

सांसद कोविड हैल्प सेंटर का जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने किया शुभारंभ, काढ़े के साथ मरीज के परिजनों हेतु भोजन पैकेट, पेयजल की भी होगी व्यवस्था

कटनी। कोविड के इस संकट काल सेवा ही संगठन-2 अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता निरंतर लोगों की सेवा के कार्य मे जुटे हुए हैं।

इसी क्रम में जिला अस्पताल के समक्ष आज सांसद सहायता केंद्र का शुभारंभ किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने कहा कि पीड़ितों तक संकट के इस दौर में सहायता करने का कार्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लगातार कर रहे हैं साथ ही सरकार द्वारा कोरोना के प्रभाव से बचने के लिए हरसंभव प्रयास निरंतर जारी है।

सांसद कोविड हैल्प सेंटर का जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने किया शुभारंभ, काढ़े के साथ मरीज के परिजनों हेतु भोजन पैकेट, पेयजल की भी होगी व्यवस्था

इस हैल्प सेंटर के माध्यम से इलाज कराने आ रहे मरीजों अथवा उनके परिजनों की किसी भी तरह की समस्या का निदान किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मरीज के परिजनों के लिए भोजन तथा सादे पेयजल के साथ गर्म पानी, त्रिकुट काढ़ा, मास्क एवं सेनेटाइजर दिए जाएंगे, साथ ही पीड़ितों के परिजनों को भटकना ना पड़े इस हेतु भाजपा कार्यकर्ता उनकी मदद करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष  रामरतन पायल ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की मंशानुरूप सांसद सहायता केंद्र के जरिये पार्टी कार्यकर्ता लोगों की समस्या के निदान हेतु ततपर रहेगें।

सांसद कोविड हैल्प सेंटर का जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने किया शुभारंभ, काढ़े के साथ मरीज के परिजनों हेतु भोजन पैकेट, पेयजल की भी होगी व्यवस्था
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, वरिष्ठ नेता चेतन हिंदुजा, युवा मोर्चा अध्यक्ष मृदुल द्विवेदी, आइटी सेल  जिला संयोजक सचिन तिवारी, पप्पा मिश्रा, आशीष मिश्रा, नवीन मोटवानी, रेशु टुडहा आदि मौजूद रहे।