HOMEMADHYAPRADESH

सतर्क रहें प्रदेश की महिलाएं, गली-मोहल्लों में घूम रहे कांग्रेस के पाले कई नौशादः नेहा बग्गा

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा- नारी सम्मान योजना की आड़ में कांग्रेस के लोग कर रहे गलत काम

भोपाल। खतरा सिर्फ एक नौशाद से नहीं है, कांग्रेस के पाले ऐसे कई नौशाद खान गली-मोहल्लों में नारी सम्मान योजना के फार्म भराते घूम रहे हैं। महिलाओं से उनकी व्यक्तिगत जानकारी ले रहे हैं और अवसर मिलते ही उनके साथ छेड़खानी और अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। प्रदेश की माता-बहनों से आग्रह है कि ऐसे लोगों से सावधान रहें, उन्हें कोई निजी दस्तावेज न दें। यह बात भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कही।

क्या ऐसे ही नारी सम्मान करते हैं कांग्रेसी?

दमोह में नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाने के दौरान युवा कांग्रेस नेता नौशाद खान को एक नाबलिग बच्ची के साथ छेड़खानी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से जानना चाहा है कि क्या कांग्रेस के लोग इसी प्रकार से नारी का सम्मान करते हैं ?  नेहा बग्गा ने कहा कि कांग्रेस की नारी सम्मान योजना एक छलावा है इस योजना की आड में महिलाओं से उनके जरूरी दस्तावेज लिए जा रहे हैं, जिसका कांग्रेस पार्टी को अधिकार नहीं है।

अपराधियों का सम्मान करती है कांग्रेस

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि छेड़खानी के आरोप में पकड़ा गया नौशाद खान वही है,  जिसके कमलनाथ के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह एवं दमोह से कांग्रेस विधायक अजय टंडन, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के साथ फोटो कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि उससे भी बड़ी बात यह है कि जिस नौशाद खान पर पॉस्को एक्ट का प्रकरण दर्ज हुआ है, उसे कांग्रेस ने प्रशंसा पत्र दे रखा है। आपराधिक कृत्य करने वाले लोगों का सम्मान करना और नारियों का अपमान करना कांग्रेसियों की आदत है।

घर में सांप पाल रही कांग्रेस

नेहा बग्गा ने कहा कि कांग्रेस के नेता कैमरे के सामने नारी सम्मान की अच्छी अच्छी बातें करते हैं,  परन्तु कांग्रेस अपने घर में इस तरह के सांप पालने का काम कर रही है, जो मौका मिलते ही डंसने से बाज नहीं आते। उन्होंने कहा कि इसमें हैरानी की कोई बात नहीं है, क्योंकि नौशाद खान जैसे इन सांपों को सिखाने का काम दिग्विजय सिंह करते हैं। वही दिग्विजय सिंह इनके गुरु हैं, जो महिलाओं को टंच माल कहते हैं। इनके गुरु और संरक्षक वही कमलनाथ हैं,  जो महिला को आइटम कहते हैं। इनके संरक्षक वही जीतू पटवारी हैं, जो महिलाओं को पैसा लेकर बिकने वाली बताते हैं।

महिला उत्पीड़न कांग्रेस की संस्कृति

प्रवक्ता नेहा बग्गा ने प्रदेश की महिलाओं से नौशाद जैसे कांग्रेसियों से बच कर रहने की अपील करते हुए कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न कांग्रेस की संस्कृति रही है। कांग्रेस वही पार्टी है, जिसने तंदूर कांड को रचा था। यह वही कांग्रेस है, जिसमें सरला मिश्रा कांड रचा था। पार्टी के अंदर और पार्टी से बाहर भी कांग्रेस के लोग महिलाओं का उत्पीड़न करते रहे हैं और ऐसे लोगों को संरक्षण देने का काम कांग्रेस के कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे नेता कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button