News24you

News you are looking for

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार (Shivraj government) इन दिनों शासकीय अधिकारी कर्मचारियों पर मेहरबान है। सरकार द्वारा शासकीय छुट्टी में बढ़ोतरी की जा रही है, दरअसल शिवराज सरकार ने एक बार फिर से बड़ा फैसला लिया है। इस दौरान 15 नवंबर 2021 को बिरसा मुंडा जयंती (birsa munda jayanti)  पर ऐच्छिक अवकाश की जगह पर सामान्य अवकाश घोषित किए गए हैं। इसके लिए मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग (Department of General Adminstration, MP) द्वारा मंगलवार को आदेश जारी किए गए है।

शिवराज सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन द्वारा समसंख्यक की सूचना 26 दिसंबर 2020 द्वारा बिरसा मुंडा जयंती पर दिनांक 15 नवंबर 2021 सोमवार को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया था। राज्य शासन द्वारा इस मामले में निर्णय लिया गया कि बिरसा मुंडा जयंती दिनांक 15 नवंबर 2021 सोमवार को ऐच्छिक अवकाश की जगह पर सामान्य अवकाश घोषित किया जाएगा।