HOMEKATNI

दुःखद संयोग: शिक्षक दिवस के दिन अनंत यात्रा पर नेल्सन सर, दो दिन पहले मनाया था जन्मदिन

शिक्षक दिवस के दिन अनंत यात्रा पर गए नेल्सन सर, दो दिन पहले मनाया था जन्मदिन

कटनी। शिक्षक दिवस के दिन आज गुरु के प्रति सम्मान समर्पण सर्वाग्या निभाने का दिन गुरु के ज्ञान रूपी आशीष पाने का दिन 5 सितंबर का यह दिवस हम सभी के जीवन मे अनंत स्थान रखता है। आज जब हम ये दिन गुरु ज्ञान की भक्ति में लगा रहे तब हमारे बीच से एक शिक्षक की हमेशा हमेशा के लिए बिदाई का दिन निश्चित हुआ।

सृष्टि को शायद यही मंजूर था। विधि के विधान कोई भला कोई कैसे टाल सकता है। यह एक ऐसा दुुखद संयोग ही है कि आज जब हम अपने गुरु अपने शिक्षक के प्रति नतमस्तक हैं तब हमें छोड़कर एक शिक्षक अपनी अनंत यात्रा पर जा रहे है। शिक्षक दिवस के दिन एक शिक्षक की बिदाई सभी के लिए कटनी के उन सभी

छात्रों के लिए अत्यंत दुखद है  जिन्होंने कभी नेल्सन सर से शिक्षा ली थी। आपको बता दें कि कटनी के बार्डसले स्कूल के पूर्व प्रिंसिपल एस नेल्सन का कल शाम निधन हो गया। यह दुखद खबर शिक्षा जगत को आवाक करने वाली थी।

कैंसर से पीड़ित थे। कटनी शहर की कई जानी मानी हस्तियां बतौर छात्र श्री नेल्सन से शिक्षा ग्रहण कर चुकी हैं। शहर में श्री नेल्सन के प्रति सम्मान था। वे स्कूल के साथ साथ सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियों में भी जुड़े रहते थे।

मिशन स्कूल के पूर्व प्रिंसिपल रेव्ह. एस. नेल्सन वर्तमान में राय कॉलोनी में निवासरत थे। मृत्यु के समय उनकी दोनों बेटिया उनके साथ ही थी।

वे कुशल प्रशासक और सहयोगी व्यक्ति थे। यूथ हॉस्टल एवम खेल आयोजनों में सदैव उनका सहयोग मिलता था। श्री नेल्सन का जन्म 2 सितम्बर 1950 को हुआ था दो दिन पहले ही उनका जन्मदिन मनाया गया था और आज 4 सितंबर को मृत्यु की तिथि निर्धारित हो गई। जानकारी के मुताबिक मिशन स्कूल में वर्ष 1989 से वे कार्यरत थे।

Show More

Related Articles

Back to top button