Monday, November 23, 2026
Latest:
HOME

जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में भव्य शोभायात्रा के साथ 24 नवंबर से शुरू होगा श्री बजरंग कटाएघाट मेला,मधई मंदिर से दोपहर 2 बजे निकलेगी श्री बजरंग बली की शोभायात्रा, मिशन चौक से श्रद्धालु वाहनों द्वारा पहुंचेंगे मेला स्थल

तपन निषाद/कटनी – नगर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक श्री बजरंग कटाएघाट मेले का शुभारंभ मंगलवार 24 नवंबर को जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में भव्य शोभायात्रा एवं धार्मिक उल्लास के साथ होगा। अपराह्न 2 बजे मधई मंदिर के समीप से श्री बजरंग बली की शोभायात्रा प्रारंभ होकर दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, सुभाष चौक, झंडा बाजार, आजाद चौक होते हुए मिशन चौक पहुंचेगी।

शोभायात्रा के पश्चात मिशन चौक से वाहनों के माध्यम से श्रद्धालु कटाएघाट मेला स्थल के लिए रवाना होंगे। मेला परिसर में श्री बजरंग बली की प्रतिमा स्थापना के साथ धार्मिक वातावरण में मेले का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।

कटाएघाट की प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक आस्था के बीच आयोजित होने वाला यह मेला नगरवासियों के लिए उत्सव, श्रद्धा एवं सांस्कृतिक उल्लास का विशेष अवसर होगा। नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से शोभायात्रा एवं मेले के शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन को गरिमामय बनाने की अपील की है।

Tapan Nishad

Tapan Nishad serves as the Senior Editor at News24you. With extensive experience in journalism and regional news coverage, he ensures that every story published on News24you adheres to the highest standards of fact-checking, accuracy, and editorial integrity before going live Contect: 7000052502 & 9993322038