HOMEज्ञानप्रदेशराष्ट्रीय

लीवर को हेल्दी रखने के लिए अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें

नई दिल्ली। लीवर शरीर का अहम हिस्सा होता है, जिसमें पाचन तंत्र की प्रक्रिया होती है। लीवर के सेहतमंद रहने से पाचन शक्ति भी मजबूत होती है। अगर आप अपने खानपान में कोई लापरवाही बरतते हैं, तो इसका असर पहले लीवर पर ही पड़ता है। फिर शरीर पर पड़ता है। यह चयापचय और फैट को बर्न करने में मदद करता है। लीवर का वजन तकरीबन 3 पोंड तक हो सकता है। लीवर को जिगर और यकृत नामों से भी जाना जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें। लीवर को स्वस्थ रखने के लिए आप अपने डाइट में इन चीजों को जोड़ सकते हैं। आइए जानते हैं-

1. चुकंदर का सेवन करें

इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो शरीर में मौजूद फैट को कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से लीवर मजबूत होता है। आप चुकंदर को सलाद के रूप में खा सकते हैं, अथवा इसका जूस पी सकते हैं।

2. बादाम का सेवन करें

बादाम लीवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-ई की अधिकता होती है। इसके सेवन से फैट बर्न होता है। आप रोजाना सुबह और शाम में बादाम का सेवन कर सकते हैं। साथ ही लीवर भी मजबूत होता है।

3. पालक का सेवन करें

इसमें विटामिन-ए और ग्लूटेथिओन नामक एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो लीवर के लिए लाभदायक साबित होता है। इसके सेवन से लीवर मजबूत होता है। आप अपने डाइट में पालक को जरूर जोड़ें।

4. विटामिन-सी युक्त चीज़ों का सेवन करें

लीवर को सेहतमंद रखने के लिए अपने डाइट में विटामिन-सी युक्त फलों और सब्जियों को जरूर जोड़ें। विटामिन-सी नींबू, मौसमी, कीवी, काजू आदि चीज़ों का सेवन करें।

5. ग्रीन टी पिएं

इसमें एंटीऑक्सिडेंट के गुण पाए जाते हैं जो लीवर के लिए फायदेमंद होते हैं। आप रोजाना 3-4 कप ग्रीन टी पी सकते हैं। ध्यान रहें कि दूध वाली चाय लीवर के लिए नुकसानदेह होती है।
6. फैटी फिश

फैटी फिश यानी तैलीय मछली में उच्च मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेटिव, एंटी-कार्सिनोजेनिक के गुण पाए जाते हैं जो लिवर के लिए फायदेमंद होते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button