Tuesday, November 10, 2026
Latest:
HOME

राम मंदिर पर लिखे गए भारत-विरोधी नारे

कनाडा के मिसिसॉगा में एक हिंदू मंदिर को विरूपित करने और उस पर भारत विरोधी नारे लिखने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार की है, जहां मिसिसॉगा के राम मंदिर में यह घटना हुई। इस पर कनाडा को टोरंटो में स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने इसकी निंदा की है और कनाडा सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की है। महावाणिज्य दूतावास ने बयान जारी कर कहा कि ‘हम मिसिसॉगा में राम मंदिर को विरूपित करने और उस पर भारत विरोधी नारे लिखने की निंदा करते हैं। हमने कनाडा की सरकार से मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है’।