Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

मां ही बनी 3 बच्चों की मौत की जिम्मेदार, दवा समझकर पिला दी चूहा मारने की दवा, तीनों की मौत

जीवन देने वाली मां ही अपने बच्चों की मौत की जिम्मेदार बन गई। यह शामली के गांव पंजीठ से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। गांव में एक मां की छोटी-सी गलती के कारण मासूमों को अपनी जान गंवानी पड़ी। महिला ने अपने तीन बच्चों को जहरीला पदार्थ पिला दिया। इससे तीनों की मौत हो गई। आरोपी का कहना है कि उसने दवा समझकर गलती से चूहे मारने की दवा पानी में मिलाकर बच्चों को पिला दी।

पानी में मिलाकर दिया जहर

दरअसल महिला का पति मुर्सलीन दिल्ली में फर्नीचर बनाने का काम करता है। गांव में उसकी पत्नी सलमा और पांच बच्चे रहते हैं। बुधवार सुबह सलमा ने आठ वर्षीय पुत्र साद, चार वर्षीय पुत्री मिस्बाह तथा डेढ़ वर्षीय मनतशा को पानी में मिलाकर जहरीला पदार्थ पिला दिया।

सलमा ने फेरी लगाने वाले से चूहे मारने की दवा खरीदी थी। आरोपी मां को हिरासत में ले लिया गया है। सीओ अमरदीप कुमार मौर्य के मुताबिक, सलमा ने पूछताछ में बताया कि दवा समझकर भूलवश बच्चों को जहरीला पदार्थ दे दिया।

तीनों बच्चों ने तोड़ा दम

साद को उल्टियां हुईं और उसकी मौत हो गई। घरवाले मिस्बाह और मनतशा को कैराना सीएचसी ले गए। यहां से गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। परिवार वाले दोनों को मेरठ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में मिस्बाह ने भी दम तोड़ दिया। कुछ देर बाद मनतशा की भी मौत हो गई।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp