Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOME

मां बनी 15 साल की बालिका ने बच्चे को अपनाने से किया इनकार

मां बनी 15 साल की बालिका ने बच्चे को अपनाने से किया इनकार इस संबंध में बालिका ने बाल कल्याण समिति को लिखित में अपना अभिमत सौंप दिया है। हालांकि बाल कल्याण समिति ने 60 दिन की मोहलत स्वजनों को दे दी है। यदि इस अवधि में भी मां राजी नहीं होती है तो बच्चे को गोद दिए जाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

खंडवा जिले की 15 वर्षीय बालिका के साथ इंदौर में एक 13 वर्षीय बालक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला नवंबर में सामने आया था। इस मामले में इंदौर की लसूड़िया थाना पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपित को गिरफ्तार किया था। इधर बालिका से जन्मे नवजात को जिला अस्पताल के एसएनसीयू में रखा गया था।

अब यह बच्चा स्वस्थ होकर बाल गृह में है। हाल ही में जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष विजय सनावा बालिका के घर पहुंचे थे। उन्होंने बालिका और उसके स्वजनों से चर्चा करते हुए बच्चे को अपनाने की समझाइश दी थी। दोनों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया।

 

सनावा ने बताया कि स्वजनों को बच्चा अपनाने के लिए 60 दिन का समय दिया गया है। यदि वे अपनाने के लिए तैयार हो जाते हैं तो ठीक है लेकिन राजी नहीं होते हैं तो बच्चे को लीगल फ्री घोषित करते हुए गोद देने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp