HOME

महिलाओं को डेयरी एवं जैविक कृषि फार्म का कराया गया अवलोकन

कटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिशिर गेमावत के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश शासन ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में स्व सहायता समूह की 35 महिलाओं को प्रबंधक पवन कुमार गुप्ता द्वारा 13 दिवसीय प्रशिक्षण दिलवाया जा रहा है। महिलाओं को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए श्याम श्री गौ संरक्षण गौशाला एवं जैविक कृषि फार्म तेवरी का भ्रमण कराया गया। जहां प्रशिक्षक रामसुख दुबे ने केंचुआ खाद निर्माण की सामान्य एवं चार गड्ढा विधि वर्मी वास के निर्माण एवं फसलों में उपयोग का अवलोकन कराया।

गौशाला प्रबंधन गाय की विभिन्न नस्लें साहिवाल गिर हरियाणा गंगा तीर तथा उनसे प्राप्त दूध की मात्रा संतुलित पशु आहार नेपियर घास गोबर गोमूत्र का जैविक खेती में उपयोग गायों में विभिन्न रोग एवं उनका नियंत्रण तथा टीकाकरण की जानकारी कृषक पवन कुमार पांडे द्वारा दी गई। महिलाओं को प्रकाश खाद एवं ईंधन प्रयोग के लिए बायोगैस संयंत्र जैविक सब्जियां गन्ना आलू एवं फसलों का अवलोकन कराया गया।

प्रशिक्षक रामसुख दुबे द्वारा मिट्टी परीक्षण हेतु मिट्टी नमूना लेने की विधि तथा पांच पत्ती काढ़ा जैविक कीटनाशक को बनाने का प्रयोग प्रदर्शन किया गया।

भ्रमण के समय संस्था के कर्मचारी सुनील रजक अनुपम पांडे अरुण रजक राजेश विश्वकर्मा एवं ओमप्रकाश तिवारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button