HOMEराष्ट्रीय

महाराष्ट्र के इगतपुरी स्थित पॉली फिल्म उद्योग में भीषण आग, 9 झुलसे

महाराष्ट्र के इगतपुरी में स्थित पॉली फिल्म उद्योग में भीषण आग, 9 झुलसे

महाराष्ट्र के नासिक जिले में साल के पहले दिन ही बड़ा हादसा हो गया। यहां के इगतपुरी में स्थित एक पॉली फिल्म उद्योग में रविवार सुबह करीब 11 बजे भीषण आग लग गई।

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने कहा कि नासिक के मुंडेगांव गांव में सुबह 11 बजे एक बड़े बॉयलर में विस्फोट के बाद कारखाने में आग लग गई। नासिक नगर निगम के अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि आग विकराल रूप से फैल रही है। फैक्ट्री में जिस तरह का कच्चा माल था, उससे आग लगातार फैलती जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

इस आग की चपेट में कई श्रमिक और फैक्ट्री के वर्कर्स आए हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक आग की घटना में झुलसे 9 लोगों को शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है। इस हादसे में कई लोगों के फंसे होने या झुलसने की आशंका है। नासिक नगर निगम और आसपास के इलाकों की कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग को काबू करने की कोशिश में जुटी हैं। जिले के उपायुक्त सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी घटनास्थल पर पहुंच सकते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button