HOMEMADHYAPRADESHPolitics

भाजपा ने विशेष सदस्यता अभियान में बनाये 16 लाख से ज्यादा सदस्य, महिला सदस्यों की संख्या हुई 65 प्रतिशत

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के मिस्ड कॉल पर आधारित विशेष सदस्यता अभियान में अभी तक 16 लाख 3 हजार 523 नए सदस्य बनाए गए हैं। इस अभियान में अब तक 26,93,180 मिस्ड कॉल आए, जो कि भाजपा के प्रति जोरदार प्रतिसाद बताता है। यानि पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास एवं उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद ने विशेष सदस्यता अभियान के अंतर्गत बने सभी नए सदस्यों को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाने की बात कही है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी रजनीश अग्रवाल ने बताया कि इसमें नई महिला सदस्यों की संख्या 65 प्रतिशत से ज्यादा है। इसके साथ ही अलग-अलग वर्गों के नव मतदाता, केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के हितग्राही और विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हैं।

20 अगस्त को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ग्वालियर में आयोजित वृहद कार्यसमिति में भारतीय जनता पार्टी के विशेष सदस्यता अभियान को लॉंच किया था। इस अभियान की जोरदार सफलता भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता को स्पष्ट करती है। इसके पहले 2014-15 में चले सदस्यता अभियान में बने सदस्यों के अतिरिक्त यह सदस्यता है, पहले से बने सदस्य को मिस्ड कॉल के बाद तत्काल एमएमएस द्वारा अवगत करा दिया जाता है कि वह पूर्व पंजीकृत सदस्य है।

अभी तक इस अभियान के अंतर्गत नए सदस्यों की संख्या 16 लाख के पार हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पार्टी के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ, ग्रामीण एवं नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधि अभियान को गति देने में लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की डबल इंजन की सरकार की योजनाएं आमजन तक पहुंची है। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी के इस सदस्यता अभियान के माध्यम से योजनाओं के हितग्राही भी बड़ी संख्या में पार्टी के सदस्य बने हैं।

प्रदेश मंत्री श्री अग्रवाल ने बताया कि नव मतदाता, किसान सम्मान निधि के लाभान्वित किसान, लाडली बहना योजना की बहनें भी बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जुड़ी हैं। प्रदेश में चल रही जन आशीर्वाद यात्राओं के माध्यम से भी नए सदस्य बन रहे हैं। इतनी बडी संख्या में नए सदस्यों की संख्या 16 लाख के पार होना भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और देश व प्रदेश के सशक्त नेतृत्व एवं लोकप्रियता का परिणाम है।

Show More

Related Articles

Back to top button