News24you

News you are looking for

बड़ी खबर: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

बड़ी खबर: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

Sagar Aviation News: सागर। सागर जिले के ढाना में स्थित हवाई पट्टी के निकट चाइम्स एवीएशन का एक प्रशिक्षु विमान रनवे छोड़कर सड़क किनारे पहुंच गया। यहां बड़ा हादसा टल गया है। प्रशिक्षु पायलट सुरक्षित है। मौके पर पहुंचे चाइम्स के अधिकारियों कर्मचारियों ने विमान को पॉलीथिन व ग्रीन नेट से ढंक दिया है।

जानकारी के मुताबिक विमान को एक महिला प्रशिक्षु लैंडिग कर रही थी। संभवत: ट्रेनी पायलेट ने ब्रेक पर पैर रखे दिए। जिससे विमान रनवे छोड़कर सागर- रहली मार्ग पर आ गया। हालांकि इससे किसी तरह का कोई हादसा नहीं हुआ। उल्लेखनीय है कि करीब दो साल पहले यहां पर एक प्रशिक्षु विमान कोहरे के कारण लेंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त होकर खेत में गिर गया था, जिसमें प्रशिक्षक व प्रशिक्षु पायलट की मौत हो गई थी। इसके पूर्व करीब 10 साल पहले एक विमान सागर से जबलपुर प्रशिक्षु उड़ान के दौरान जबलपुर के बरगी डेम में गिर गया था।