News24you

News you are looking for

बांग्लादेश: हिंदुओं पर 100 से अधिक कट्टरपंथियों का हमला, घरों और मंदिरों में की जमकर तोड़फोड़

bangla desh

बांग्लादेश के खुलना जिले में शनिवार को मौलवियों के उकसाने पर कट्टरपंथियों की भीड़ ने 50 से ज्यादा हिंदुओं के घरों को निशाना बनाया। इस दौरान भीड़ ने 10 से अधिक मंदिरों को अपनी चपेट में लिया और जमकर तोड़फोड़ की।स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार कट्टरपंथियों ने कई दुकानों पर भी हमला बोला। वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने दावा किया कि हमलावर पड़ोसी शेखपुरा, बामनडांगा और चाडपुर इलाकों के थे। लेकिन उनकी पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं इस घटना के बाद से हिंदू समुदाय के लोगों में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार इस हमले की शुरुआत शुक्रवार की रात हिंदू और मुस्लिम स्थानीय लोगों के दो समूहों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद हुई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को जिले के सियाली गांव में स्थानीय मस्जिद के एक मौलवी ने एक हिंदू धार्मिक जुलूस निकाले जाने का विरोध किया और लोगों को उकसाने लगा। वहीं इसके बाद कट्टरपंथियों ने शनिवार शाम को गांव के हिंदू घरों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने कुल्हाड़ी और दूसरे हथियारों का इस्तेमाल हमले के दौरान किया था।

हमले के आरोप में 10 लोग गिरफ्तार
वहीं पुलिस ने हिंदू मंदिरों, घरों और दुकानों में तोड़फोड़ के मामले में  10 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं स्थानीय समुदाय के कई नेताओं का कहना है कि क्षेत्र में पहली बार किसी सांप्रदायिक हिंसा की खबर मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार की रात छापेमारी में आरोपी शरीफुल इस्लाम, सम्राट मुल्ला, मंजुरुल आलम, शरीफुल इस्लाम शेख, राणा शेख, मोमिनुल इस्लाम, अकरम फकीर, शोहेल शेख, शमीम शेख और जमील बिस्वास को गिरफ्तार किया गया।  पुलिस अधिकारी के अनुसार इलाके में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।