HOMEराष्ट्रीय

RSS कार्यालयों को उड़ाने की धमकी देने वाला राज मोहम्मद तमिलनाडु से गिरफ्तार

RSS कार्यालयों को उड़ाने की धमकी देने वाला राज मोहम्मद तमिलनाडु से गिरफ्तार

आरएसएस कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के 6 दफ्तरों को उड़ाने की धमकी देने वाला पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। तेजी से मामले की पड़ताल करते हुए आरोपी को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम राज मोहम्मद बताया गया है। उसे तमिलनाडु पुलिस ने पुदुकुडी से गिरफ्तार किया है। इससे पहले सोमवार रात खबर आई कि लखनऊ में अलीगंज स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरा मैसेज सेक्टर क्यू अलीगंज निवासी प्रोफेसर नीलकंठ पुजारी को व्हाट्सऐप पर भेजा गया। प्रोफेसर ने मड़ियांव कोतवाली में एफआइआर दर्ज कराई। मैसेज में कनार्टक के कुछ धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाने की बात भी लिखी गई थी। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की।

Show More
Back to top button