MADHYAPRADESH

प्रेमिका के फांसी लगाने की खबर मिलते के बाद प्रेमी ने भी कर ली खुदकुशी

प्रेमिका के फांसी लगाने की खबर मिलते के बाद प्रेमी ने भी कर ली खुदकुशी

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में बुधवार रात एक युवती ने फांसी लगा ली। इस घटना का पता चलने के बाद पांच घंटे के अंदर युवती के दोस्त ने भी फांसी लगा ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। इस बात का पता चलने पर कुछ दिन पूर्व उन दोनों के परिवार वालों ने उन्‍हें फटकार भी लगाई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छोला मंदिर थाना प्रभारी अनिल मौर्य ने बताया कि साक्षी पुत्री रामदयाल साहू (21), गरीब नगर चांदबाड़ी में परिवार के साथ रहती थी। 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद साक्षी घरेलू कामकाज करती थी। साक्षी की दोस्ती मोहल्ले में रहने वाले दीपक विश्वकर्मा (21) से थी। दीपक बेल्डिंग का काम करता था। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। इस बात का पता चलने पर परिवार के लोगों ने साक्षी से दीपक से बातचीत करने को मना कर दिया था। बुधवार रात करीब आठ बजे साक्षी ने अपने घर मे फांसी लगा ली। परिवार के लोग उसे फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल ले गए। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने साक्षी को मृत घोषित कर दिया।

मामा के घर सोने भेज दिया, फिर भी दीपक ने लगा ली फांसी

 

टीआइ मौर्य ने बताया कि दीपक के परिवार के लोग भी उसका साक्षी से प्रेम प्रसंग के बारे में जानते थे। बुधवार रात को जैसे ही साक्षी द्वारा फांसी लगाने की जानकारी मिली, दीपक काफी उदास हो गया था। कोई अनहोनी न हो जाए, यह सोचकर परिवार के लोगों ने दीपक को सोने के लिए सुंदर नगर में रहने वाले मामा जितेंद्र के घर भेज दिया था। मामा ने दीपक को अपने साथ बिस्तर पर सुला लिया था। मामा की नींद लगते ही रात करीब एक बजे दीपक ने भी फांसी लगा ली। दोनों ही मामलों में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
Show More

Related Articles

Back to top button