HOMEMADHYAPRADESH

पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका अनादिकाल से रही है : विश्वास सारंग

कटनी कोर ग्रुप का भोपाल में हुआ सम्मान

कटनी। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा की पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका अनादिकाल से रही है। उन्होंने कहा कि देवर्षि नारद को आदि पत्रकार माना जाता है। राजा महाराओं के काल से किसी न किसी रूप में पत्रकारों का योगदान होता रहा है। आज लोकतंत्र के युग में पत्रकार चौथे स्तंभ हैं। श्री सारंग ने आज यहां इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश स्तरीय सम्मेल में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए ये बात कही। इस मौके पर भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थीं। यह कार्यक्रम का आयोजन विधायक विश्राम गृह के खण्ड-2 के सभाग्रह में किया गया था। उस मौके पर फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश निगम एवं अन्य पदाधिकारियों ने श्री सारंग एवं श्रीमती मालती राय का अभिनंदन किया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद चौरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेन्द्र जोशी, सचिव युवराज सिंह, संगठन सचिव संदेश खलतकर, सचिव अंशुल बहरे, सह सचिव अशोक द्विवेदी, कोषाध्यक्ष श्रीमती कृति निगम ने भी अतिथियों का अभिनंदन किया। सम्मेलन श्री सारंग ने वरिष्ठ पत्रकार एवं दा हिंदू के पूर्व प्रदेश प्रमुख  ललित शास्त्री,  गोविंद चौरविसा,  राधेश्याम शार्मा, श्री रमेश दुबे को सम्मानित
किया।

सम्मेलन में कई जिलों के अध्यक्ष एवं उनके कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। वरिष्ठ पत्रकार ललित शास्त्री ने कहा कि पत्रकारों को सच की पड़ताल करके सच्चाई आम जनता के सामने लाना चाहिए। कार्यक्रम में वरिस्ठ पत्रकार अलीम बजमी और गणेश पाण्डेय का भी सम्मान किया गया।

इसी तारतम्य में प्रदेश सचिव अंशुल बहरे कटनी जिलाध्यक्ष संतोश मिश्रा, उपाध्यक्ष डी.एस. राजपूत का इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जनरलिस्ट यूनियन के कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथियों द्वारा शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा किया एवं भविष्य में पत्रकारों के ऊपर झूठे आरोप लगाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करवाने का भी यूनियन प्रमुख ने आश्वासन दिया।

Show More

Related Articles

Back to top button