HOMEखेल

India vs Pakistan, CWG 2022: भारतीय महिला टीम का आज टी20 में पाकिस्तान से मुकाबला

India vs Pakistan, CWG 2022: भारतीय महिला टीम का आज टी20 में पाकिस्तान से मुकाबला

India vs Pakistan, CWG 2022: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना आज (रविवार) पाकिस्तान से होगा। यह मुकाबला एजबेस्टन में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए मैच करो या मरो का है। भारत-पाकिस्तान 2018 के बाद आमने-सामने होंगी। पाक के खिलाफ भारतीय महिला टीम छह वर्ष और चार महीने से अजेय है। दोनों टीमों के बीच 2009 से अभी तक 11 मैच खेले गए हैं। इसमें टीम इंडिया को 9 जबकि पाकिस्तान को 2 मुकाबले में जीत मिली है। भारत को पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी हार 19 मार्च 2016 को मिली थी। इसके बाद लगातार चार मुकाबले भारत ने जीते हैं।

कहां खेला जाएगा मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लीग राउंड का मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा।

Show More
Back to top button