KATNIHOMEMADHYAPRADESH

धान के अवैध परिवहन में लिप्त ट्रक से 44 हजार से अधिक की दाण्डिक मंडी शुल्क की हुई वसूली

कटनी। उच्च जिले में दलालों, व्यापारियों और बिचौलियों द्वारा अवैध रूप से परिवहन कर जिले में समर्थन मूल्य पर बिक्री करने की चेष्टा करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश के बाद जिले के नाकों में भी कृषि उपज मंडी के उड़नदस्ता दल को बैठाकर वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

 

कलेक्टर के निर्देश पर वाहनों से धान,आदि का जिले में बाहरी व्यापारियों द्वारा अवैध परिवहन करने वाले वाहनों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रक से 43 हजार 321 रुपए की दाण्डिक मंडी शुल्क की राशि वसूली गई।

धान का अवैध परिवहन करते वाहन क्रमांक यूपी 70 ई टी 9931 के विरूद्ध कार्यवाही की गई। इस वाहन से 302 क्विंटल धान का अवैध परिवहन किया जाना पाया गया। वाहन पर कार्रवाई कर दांण्डिक मंडी शुल्क वसूल कर राशि जमा करायी गयी।

इस कार्यवाही में जांच दल के रूप में कृषि उपज मंडी के सहायक उपनिरीक्षक प्रेम कुमार मांझी, राजेन्द्र कुमार चौधरी, किशोर कुमार पनिका, अमित कुमार केशरवानी और हरिमोहन कौरव शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button