News24you

News you are looking for

दो दिन पहले जिस बैंक मेनेजर का KATNI ट्रांसफर हुआ था उसका मिला शव

खड़ी हुई लॉक कार में मिला डिप्टी मैनेजर का शव:जबलपुर में 2 दिन पहले ही कटनी से हुआ था ट्रांसफर, पुलिस ने मामले की खोजबीन की शुरू

Katni दो दिन पहले जिस बैंक मेनेजर का ट्रांसफर हुआ था उसका शव मिला है। जबलपुर के एसबीआई विजय नगर के नजदीक लॉक खड़ी कार से शव बरामद किया गया है। जहां मृतक की पहचान डिप्टी मैनेजर नीलेश सिंह के रूप में हुई है। थाना प्रभारी विजय नगर संदीपिका ठाकुर के मुताबिक विजयनगर एसबीआई ऑफिस के नजदीक कार क्रमांक एमपी 20 सीएफ 0617 से एक शव को बरामद किया गया है। जिसकी सूचना बैंक कर्मियों के द्वारा दी गई थी।

शव बरामद करने के दौरान कार बाहर से लॉक थी। जिसके बाद एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जानकारी के मुताबिक मृतक का 2 दिन पहले ही कटनी से ट्रांसफर हुआ था। बताया जा रहा है मृतक शराब का अत्याधिक सेवन करता था। वहीं पुलिस ने शव पीएम के लिए भिजवा दिया हैं। साथ ही मामले की पड़ताल शुरू भी कर दी है।