Sagar मौत कब कहां आ जाए कोई नहीं जानता सागर के सीएमएचओ इसी का उदाहरण है सीएमएचओ डॉ. देवेंद्र गोस्वामी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वे शनिवार को अपने गृह नगर ग्वालियर जाने के लिए सागर से निकले थे। कार वह खुद चला रहे थे और उनके साथ आगे की सीट पर उनकी पत्नी बैठी थीं। बच्चे कार की पीछे की सीट पर बैठे थे। डॉ. देवेंद्र गोस्वामी कार चलाते वक्त हार्ट अटैक आ गया। लंबे समय से सागर में पदस्थ डॉ. गोस्वामी शासकीय डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे। उनका अंतिम संस्कार रविवार को उनके गृह नगर ग्वालियर में किया जाएगा।
Sagar कार चलाते हुए CMHO को आया हार्ट अटैक, हो गई मौत















