News24you

News you are looking for

दुनिया के कई देशों में कोरोना की तीसरी लहर की आहट! रूस, चीन, ब्रिटेन, मैक्सिको के हालात खराब

MP CoronaVirus Alert: कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर राज्‍य सरकार सतर्क, प्रदेश में संक्रमण दर शून्‍य, पांच सक्रिय मरीज

Corona इन दिनों देश व दुनिया में कोरोना की तीसरी लहर की आहट महसूस की जा रही है। जहां देश में कोरोना के नए मामले बढ़े हैं, वहीं दुनिया के कई देशों में संक्रमण अब फिर से बेकाबू होता जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार चीन, रूस और ब्रिटेन में संक्रमण के बढ़ते मामलों ने एकबार फिर चिंता बढ़ा दी है। चीन में एक बार फि‍र कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 15 दिनों में चीन के 14 प्रांतों में कोरोना ने पांव पसार लिए हैं। समाचार एजेंसी आइएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में कोरोना से संक्रमितों का आंकड़ा 24.63 करोड़ को पार कर गया है जबकि महामारी से मरने वालों की संख्‍या 49.9 लाख से ज्‍यादा हो गई है।

मैक्सिको में एक दिन में 325 लोगों की महामारी से मौत हो गई है जबकि 3,478 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही मैक्सिको में महामारी से अब तक 288,276 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों का आंकड़ा 3,805,765 तक पहुंच गया है। फिलीपींस में शनिवार को कोविड के 4,008 नए मामले सामने आए जबकि 423 लोगों की मौत हो गई। फिलीपींस में जनवरी के बाद दूसरी बार इतनी संख्या में लोगों की मौत हुई है। वहीं ब्राजील में एक दिन में 232 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई जबकि 10,693 नए मामले सामने आए।

ब्रिटेन में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 41,278 मामले सामने आए जबकि 166 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही ब्रिटेन में संक्रमितों की कुल संख्या 9,019,962 हो गई है। ब्रिटेन में अब तक महामारी से 140,558 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन के अस्पतालों में अभी कोविड-19 के 8,983 मरीज भर्ती हैं। रूस में बीते 24 घंटे में 40,993 नए मामले दर्ज किए गए जो पिछले दिन से 700 ज्‍यादा हैं। रूस में इसी अ‍वधि के दौरान महामारी से 1,158 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही रूस में महामारी से मरने वालों की संख्‍या 238,538 हो गई है। इस आंकड़े के साथ रूस यूरोप का सर्वाधिक प्रभावित देश बन गया है।